31. हल्दीघाटी को "मेवाड का थर्मोपॉली" तथा दिवेर-छापली के युद्ध को "मेवाड का मेराथन" किसने कहा?
किपलिंग
ग्रियर्सन
जेम्स टॉड
जॉर्ज मेथ्यू
Note: कर्नल टाॅड ने जहां हल्दीघाटी को 'थर्मोपाली' कहा है वही दिवेर-छापली के युद्ध को 'मेराथन' की संज्ञा दी है। जिस प्रकार एथेन्स जैसी छोटी इकाई ने फारस की बलवती शक्ति को 'मेरॉथन' में पराजित किया था, उसी प्रकार मेवाड़ जैसे छोटे राज्य ने मुगल राज्य के वृहत सैन्यबल को दिवेर-छापली में परास्त किया।

32. राजस्थानी भाषा का सबसे प्राचीनतम ग्रंथ कौनसा माना जाता है?
प्रबन्ध चिन्तामणि
हम्मीर महाकाव्य
कान्हड़दे प्रबन्ध
भरतेश्वर बाहुबली घोर
Note: "भरतेश्वर बाहुबली घोर" ग्रंथ राजस्थानी भाषा का सबसे प्राचीन ग्रंथ है, इसके रचयिता ब्रजसेन सूरि है।


33. जमीन का जेवर किस दुर्ग को कहा गया है?
आमेर का किला
जूनागढ़ दुर्ग
तारागढ़
मेहरानगढ़ दुर्ग
Note: बीकानेर के जूनागढ़ दुर्ग को जमीन का जेवर भी कहा जाता है।

[REET-2018]
34. राजस्थान राज्य अपने परिपूर्ण रूप में किस तिथि को सामने आया?
जनवरी 26, 1950
नवम्बर 01, 1956
मार्च 25, 1948
मई 15, 1949
Note: राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ। राजस्थान का एकीकरण 18 मार्च, 1948 से शुरू होकर 1 नवंबर, 1956 को पूरा हुआ, इसमें 8 वर्ष 7 माह 14 दिन लगे। इसलिए राजस्थान का जो वर्तमान स्वरूप है वह 1 नवंबर, 1956 को सामने आया था।

35. प्रजामंडल आंदोलन के दौरान किस रियासत में 'बीरबल दिवस' मनाया गया?
मारवाड़
मेवाड़
बीकानेर
जयपुर
Note: 17 जुलाई, 1946 को बीकानेर प्रजामंडल द्वारा बीरबल दिवस मनाया गया था।

36. 'राजपूताने का कर्ण' किसे कहा गया है?
महाराणा कुम्भा
भोजराज
महाराणा प्रताप
रायसिंह
Note: बीकानेर के शासक कल्याणमल के पुत्र रायसिंह को मुंशी देवी प्रसाद ने 'राजपूताने का कर्ण' कहा था। अकबर ने मेहरानगढ़ दुर्ग रायसिंह को सुपुर्द कर दिया था।


[REET-2016 ]
37. आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव किस काल के हैं?
राठौड
चौहान
गुहिल-सिसोदिया
गुर्जर-प्रतिहार
Note: आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव गुर्जर-प्रतिहार काल के है। गुर्जर-प्रतिहार राजवंश भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीन एवं मध्यकालीन दौर के संक्रमण काल में साम्राज्य स्थापित करने वाला एक राजपूत राजवंश था, जिसके शासकों ने मध्य-उत्तर भारत के बड़े हिस्से पर मध्य-8वीं से 11वीं सदी के बीच शासन किया।

[REET-2016]
38. कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" किस समर्पित किया?
विलियम इण्टर ब्लेयर
लॉर्ड विलियम बैंटिक
लॉर्ड मिण्टो
यति ज्ञानचन्द्र
Note: एक जैन साधु यति ज्ञानचन्द्र ने राजस्थान के इतिहास लेखन में कर्नल जेम्स टॉड की बड़ी सहायता की इसलिए कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" जैन संत यति ज्ञानचंद्र को समर्पित किया।

[REET-2016]
39. किस प्रान्तीय के प्रजामण्डल ने 1936 ई. में 'कृष्णा दिवस' मनाया?
जोधपुर
कौटिल्य
कोटा
करौली
Note: मारवाड़ की कृष्णा कुमारी को न्याय दिलवाने के लिए जोधपुर प्रजामण्डल ने 1936 ई. में 'कृष्णा दिवस' मनाया। वर्ष 1935 में कृष्णा कुमारी नाम की एक युवा महिला का राजघराने से संबंधित किसी उच्च व्यक्ति की मिलीभगत से अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद उसे रतलाम नरेश की मां के पास भेज दिया गया। इसकी शिकायत जब मारवाड़ प्रजामंडल के पास आयी, तो प्रजामंडल ने सारे तथ्यों का विवरण देते हुए सरकार से जांच की मांग कर डाली। लेकिन इस मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद प्रजामंडल ने इस घटना को खूब प्रचारित किया और मारवाड़ में विद्यमान कुशासन और अन्याय की ओर पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बंबई में और मध्य भार के कई नगरों में, जहां भी मारवाड़ी रहते थे, वर्ष 1936 में 'कृष्णा दिवस' मनाया गया। समाचार पत्रों में कृष्णा अपहरण कांड का खूब प्रचार किया ताकि जनता के बीच जागृति आ सकें। लेकिन मारवाड़ प्रजामंडल को अंतत: इसमें कोई सफलता नहीं मिली।

[RAS/RTS Pre. 2018]
40. किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं?
नगर
रैढ़
वैराट
नगरी
Note: राजस्थान के जयपुर में स्थित वैराट से मिनेण्डर के 16 सिक्के प्राप्त हुए हैं। प्राचीन काल का विराटनगर ही आज वैराट के नाम से जाना जाता है। रैढ़ से मिनेण्डर के काल का एक अभिलेख प्राप्त हुआ हैं इंडो-यूनानी शासकों में मिनेण्डर का नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध है।


[RAS/RTS Pre. 1997]
41. 84 खंभों की छतरी कहां पर है?
कोटा
जयपुर
झालावाड़
बूंदी
Note: बूंदी के तारागढ़ किले में 84 खंभों की छतरी, चित्रमहल आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। राजा रामदेव ने बूंदी की स्थापना की थी।

42. प्रसिद्ध चेतक घोड़ा किससे संबंधित है?
शिवाजी
लक्ष्मीबाई
महाराणा प्रताप
अकबर
Note: महाराणा प्रताप के सबसे प्रिय और प्रसिद्ध नीलवर्ण ईरानी मूल के घोड़े का नाम चेतक था। चेतक अश्व गुजरात के काठियावाड़ी व्यापारी ईरानी नस्ल के तीन घोडे चेतक,त्राटक और अटक लेकर मारवाड आया। अटक परीक्षण में काम आ गया। त्राटक महाराणा प्रताप ने उनके छोटे भाई शक्ती सिंह को दे दिया और चेतक को स्वयं रख लिया।

43. किस राजपूत शासक ने 'जिज मुहम्मदशाही' नामक आँकड़ों का समूह(पहाड़ा) बनाया, जिससे लोग खगोल संबंधी अवलोकन कर सके?
मान सिंह
अजीत सिंह
भारमल
सवाई जयसिंह
Note: 1773 में "जिज मुहम्मदशाही" नामक आँकड़ों का समूह(पहाड़ा) जो नक्षत्रो से संबंधित है जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने लिखा था। जिसका नामकरण उस समय के सम्राट मुहम्मद शाह के नाम पर किया गया। इस ग्रंथ की एक अपूर्ण प्रति जयपुर में है और एक सम्पूर्ण फारसी अनुवाद ब्रिटिश म्यूजियम में सुरक्षित है।

44. बूंदी दुर्ग में बने महलों के बारे में किसने लिखा है कि 'यह महल भूतों प्रेतों द्वारा निर्मित है'-
अबुल फजल
कर्नल टॉड
किपलिंग
फर्ग्युसन
Note:


45. मेहरानगढ़ दुर्ग में किस की मजार स्थित है?
मीरान खां की
दीवान शाह की
अब्दुल्ला खां की
भूरे खां की
Note: मेहरानगढ़ दुर्ग में भूरे खां की मजार स्थित है। भूरे खां 1808 में मेहरानगढ़ किले की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनके मजार पर लोग मन्नत मांगने भी आते हैं। जोधपुर का मेहरानगढ़ किला 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है। इस तरह से यह किला दिल्ली के कुतुब मीनार की ऊंचाई (73 मीटर) से भी ऊंचा है। वही मेहरानगढ़ दुर्ग के अंदर चामुंडा माता मंदिर तथा राठौड़ों की कुलदेवी नागणेची माता का मंदिर भी स्थित है।

46. मेवाड़ की आंख किसे कहा जाता है?
सज्जनगढ़ दुर्ग
चित्तौड़गढ़ दुर्ग
कुम्भलगढ़ दुर्ग
अचलगढ़ दुर्ग
Note: कुम्भलगढ किले को मेवाड की आँख कहते है। यह दुर्ग कई घाटियों व पहाड़ियों को मिला कर बनाया गया है, जिससे यह प्राकृतिक सुरक्षात्मक आधार पाकर अजय रहा। इस दुर्ग में ऊँचे स्थानों पर महल, मंदिर व आवासीय इमारते बनायीं गई और समतल भूमि का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया गया।

47. वह किला जिसमें एक जैसे नौ महल है?
नाहरगढ़ किला
आमेर किला
जोधपुर किला
जूनागढ़ किला
Note:

48. बादल महल किस दुर्ग में स्थित है?
नाहरगढ़ दुर्ग
जालौर दुर्ग
चित्तौड़गढ़ दुर्ग
कुम्भलगढ़ दुर्ग
Note:


49. 'गुब्बारा', 'नुसरत', 'नागपली' और 'गजक' नाम है-
मेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करो के नाम
जोधपुर दुर्ग की तोपो के नाम
मारवाड़ी ठिकानों के वस्त्रों के नाम
मेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाइयों के नाम
Note: मेहरानगढ़ दुर्ग में लंबी दूरी तक मार करने वाली तीन विशालकाय उत्कृष्ट तोपे – किलकिला तोप, शंभू बाण तोप, गजनी खा तोप आदि है। नागपली,नुसरत गजक, गुब्बारा आदि यहां के अन्य प्रसिद्ध तोपे है।

50. 'घुंघट' 'गूगड़ी' 'बांद्रा' और 'इमली' क्या है?
राजस्थानी खानपान विधियों के नाम
मेवाड़ आंचलित में स्त्रियों के पहनावे के नाम
तारागढ़ अजमेर की प्राचीर की विशाल बुर्जो के नाम
मारवाड़ी लोक परंपरा में जातियों के गोत्रों के नाम
Note:

51. वह किला जिसकी आजादी और अस्मिता की रक्षा के लिए वहां के ठाकुरों ने गोला और बारूद खत्म होने पर चांदी के गोले दागे थे-
केसरोली का किला
लोहागढ़ का किला
जूनागढ़ का किला
चूरू का किला
Note: "चूरू का किला" राजस्थान के चूरू जिले में स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1694 में ठाकुर कुशल सिंह ने करवाया था। यह किला दुनिया का एकमात्र ऐसा किला है, जहां युद्ध के समय गोला बारूद खत्म हो जाने पर तोप से दुश्मनों पर चांदी के गोले दागे गए थे। यह युद्ध 1814 में चूरू के राजा शिवजी सिंह और बीकानेर के रियासत के राजा सूरत सिंह के मध्य हुआ था।

52. निम्न में से कौन सा धान्वन दुर्ग है?
जैसलमेर दुर्ग
गागरोन दुर्ग
आमेर दुर्ग
अचलगढ़ दुर्ग
Note: धान्वन दुर्ग : ऐसा दुर्ग जिसके दूर-दूर तक मरु भूमि फैली हो, जैसे - जैसलमेर (स्थल दुर्ग) का किला ।


53. चित्तौड़गढ़ दुर्ग के विजय स्तंभ का वास्तुकार कौन था?
मंडन
दीपा
जीवा
जैता
Note: विजय स्तंभ के वास्तुकार मंडन, जैता व उसके पुत्र नापा, पुंजा थे। यह राजस्थान पुलिस और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रतीक चिह्न है। इसे भारतीय मूर्तिकला का विश्वकोश और हिन्दू देवी देवताओं का अजायबघर कहते हैं।

54. किस पहाड़ी पर जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित है?
बड़ी टेकरी
गिरी सुमेर
बिथली टूंक
चिड़िया टूंक
Note: मंडोर के किले को शत्रुओं से असुरक्षित जानकर राव जोधा ने मण्डोर से 6 मील दूर दक्षिण में चिडि़यानाथ की टूंक नामक पहाड़ी पर 12 मई 1459 से एक नया दुर्ग बनवाना शुरू किया। इसके बाद से 500 वर्ष तक ये किला मारवाड़ की राजनीतिक व सामरिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा।

55. बीकानेर के जूनागढ़ किले का निर्माण किसने करवाया था?
राव बीका
महाराजा रायसिंह
राव कल्याणमल
महाराजा अनूप सिंह
Note: बीकानेर के जूनागढ़ किले का निर्माण बीकानेर के शासक राजा राय सिंह ने प्रधान मंत्री करण चंद की निगरानी में करवाया था, राजा राय सिंह ने 1571 से 1611 AD के बीच बीकानेर पर शासन किया था। किले की दीवारों और खाई का निर्माणकार्य 1589 में शुरू हुआ था और 1594 में पूरा हुआ था। इस किले को जमीन का जेवर भी कहते है।

56. 99 बुर्जो वाला दुर्ग कहाँ स्थित है?
हनुमानगढ़
चित्तौरगढ़
जैसलमेर
बाड़मेर
Note: जैसलमेर का पीले पत्थर से बना ‘स्वर्ण किला’ राजस्थान के उत्तरी पश्चिमी भाग में प्रवेश का प्रमुख द्वार माना जाता रहा है। 75 मीटर ऊंची त्रिकूट पहाड़ी पर 99 बुर्जो वाला यह किला राजस्थान का अत्यंत प्रसिद्ध किला है।


57. महाराणा कुम्भा ने कितने दुर्गों का निर्माण करवाया?
29
31
32
33
Note: महाराणा कुंभा ने मेवाड़ के 84 दुर्गों में से 32 दुर्गों का निर्माण करवाया था।

58. दुर्ग जो महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित नहीं है?
बसंती दुर्ग
भैंसरोड़ गढ़ दुर्ग
भोमट दुर्ग
मचान दुर्ग
Note: भैंसरोडगढ़ दुर्ग के निर्माण का श्रेय सलम्बर के रावत केसरी सिंह के पुत्र रावत लाल सिंह-द्वितीय को जाता है। भैंसरोडगढ़ दुर्ग को “राजस्थान का वेल्लोर” कहते है। यह रावतभाटा के निकट स्थित है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10