61. किसे न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2021 (NYCIFF) में लघु फिल्म (Short Film) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया?
Note: अनुपम खेर को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 (NYCIFF) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
62. कौनसी एप योग दिवस, 2021 को आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई है?
Note: मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और आयुष मंत्रालय द्वारा डब्ल्यूएचओ के साथ साझेदारी में “mYoga” मोबाइल एप्प विकसित किया गया है। इस एप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियोज दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
63. छाती के एक्स-रे (Chest X-Ray ) में COVID-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उपकरण "ATMAN AI" किसने विकसित किया है?
Note: DRDO ने छाती के एक्स-रे(Chest X-Ray ) में COVID-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का नाम "ATMAN AI" दिया गया।
64. 10 मिनट 58 सेकण्ड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज करवाने वाली राजस्थान की महिला कौन हैं?
Note: कृष्णम योगस्थली की संस्थापक मोनिका कुमावत ने 10 मिनट 58 सेकंड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मोनिका ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
65. 21 जून, 2021 को ______ योग दिवस का आयोजन किया गया?
Note: 21 जून, 2021 को 7वे विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। भारत की 1 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Intertnational Yoga Day) या विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद 21 जून 2015 से दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।
66. हाल ही में किस देश ने अपने यात्रियों के लिए वैक्सीन पासपोर्ट उपलब्ध कराने की घोषणा की है?
Note: जुलाई 2021 से जापान ने अपने नागरिको के लिए वैक्सीन पासपोर्ट उपलब्ध करने की घोषणा की है।
67. सयुंक्त राष्ट्र संघ के भूमि संरक्षण से सम्बंधित संगठन UNCCD ने लैंड फॉर लाइफ अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया है?
Note: सयुंक्त राष्ट्र संघ के भूमि संरक्षण से सम्बंधित संगठन UNCCD ने बीकानेर, राजस्थान के प्रोफेसर श्याम सुंदर ज्याणी को उनके द्वारा विकसित पद्धति फेमिलियल फॉरेस्ट्री या पारिवारिक वानिकी के लिए लैंड फ़ॉर लाइफ अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया है।
[REET-2018]
68. किलिमंजारौ पर्वत किस देश में अवस्थित है?
Note: तंज़ानिया में अवस्थित माउंट किलिमंजारो (Kilimanjaro) अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है, जिसकी ऊँचाई लगभग 5,895 मीटर है।
[REET-2018]
69. एशिया की सबसे लम्बी नदी है-
Note: चीन में बहने वाली 'यांगतजी नदी' एशिया की सबसे बड़ी तथा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है. इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है।
70. हाल ही में किस देश ने “Antiviral Program for Pandemics” योजना की घोषणा की?
Note: अमेरिका ने “Antiviral Program for Pandemics” योजना की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कोविड-19 और भविष्य के जोखिमों के खिलाफ एंटीवायरल उपचार के विकास और खोज को बढ़ाने के लिए 3.2 बिलियन डॉलर खर्च करने की घोषणा की है।
71. किसे भारत सरकार ने भारत के WTO मिशन में निदेशक के रूप में नियुक्त किया?
Note: भारत सरकार ने एक निजी व्यक्ति आशीष चांदोरकर को विश्व व्यापार संगठन में भारत के स्थायी मिशन में तीन साल के लिए काउंसलर नियुक्त किया है।
72. हाल ही में जारी वैश्विक शांति सूचकांक 2021 में कौन शीर्ष पर रहा?
Note: इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (Institute for Economics and Peace - IEP) सिडनी द्वारा घोषित वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index - GPI) का 15 वां संस्करण जारी किया है।आइसलैंड प्रथम स्थान पर दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है, जो 2008 से इसी पद पर है।
73. कौनसी वैक्सीन डेल्टा Covid-19 वैरिएंट के खिलाफ सबसे कारगर साबित हुयी है?
Note: रूस की स्पूतनिक V (Sputnik-V) कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में मिले डेल्टा वेरियंट (Delta Variant Coronavirus) के खिलाफ ज्यादा असरदार है।
74. हाल ही में भारतीय मूल के किस अमेरिकी को माइक्रोसॉफ्ट ने अपना चेयरमैन नियुक्त किया है?
जॉन डब्लू थॉम्पसन(John W. Thompson)
Note: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Corp.) ने सत्या नडेला (Satya Nadella) को चेयरमैन नियुक्त किया है। भारतीय मूल के नडेला (Satya Nadella) पिछले 7 साल से कंपनी के सीईओ हैं।
75. इजरायल ने किस भारतीय हस्ती की याद में तेल अवीव में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रख है?
Note: इजरायल (Israel) ने रविन्द्रनाथ टैगोर की 159वीं जन्म जयंती के मौके पर उन्हें सम्मान देते हुए एक सड़क को उनका नाम दिया है।
76. हाल ही में किस संगठन ने 'द रेस अगेंस्ट टाइम फॉर स्मार्टर डेवलपमेंट' नामक विज्ञान रिपोर्ट प्रकाशित की है?
Note: यूनेस्को की नवीनतम विज्ञान रिपोर्ट, द रेस अगेंस्ट टाइम फॉर स्मार्टर डेवलपमेंट को लॉन्च करते हुए, यूनेस्को के महानिदेशक, ऑड्रे अज़ोले ने विज्ञान को कम असमान और सभी समुदायों के लिए अधिक खुला बनाने के लिए बढ़ते संकटों की स्थिति में विज्ञान में अधिक निवेश का आह्वान किया।
77. हाल ही में कौन-सा देश नेट ज़ीरो उत्पादक मंच (Net Zero Producers Forum) में शामिल हुआ है?
Note: सऊदी अरब 'नेट ज़ीरो उत्पादक मंच' में शामिल हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, सऊदी अरब, कतर और नॉर्वे ने मिलकर 'नेट ज़ीरो उत्पादक मंच' (Net Zero Producers' Forum) का निर्माण किया है।
78. दिल्ली में आयोजित होने वाले एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 को हाल ही मैं कहाँ स्थानांतरित कर दिया गया?
Note: दिल्ली में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के कारण एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 टूर्नामेंट को दिल्ली से दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) स्थानांतरित किया गया हैं।
79. प्रतिवर्ष 'विश्व हाथ स्वच्छता दिवस' (World Hand Hygiene Day) कब मनाया जाता है?
Note: प्रतिवर्ष 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस (World Hand Hygiene Day) के रूप में मनाया जाता है। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस-2021 का विषय- देखभाल के बिंदु पर हाथ की स्वच्छता को प्राप्त करना है।
80. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा कहाँ पाया गया है?
Note: अफ्रीका महाद्वीप में स्थित देश बोत्सवाना में खदान से एक बड़े आकार का हीरा मिला है। इस हीरे का वजन 1,098 कैरट बताया जा रहा है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है।
[REET-2016]
81. कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" किस समर्पित किया?
Note: एक जैन साधु यति ज्ञानचन्द्र ने राजस्थान के इतिहास लेखन में कर्नल जेम्स टॉड की बड़ी सहायता की इसलिए कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" जैन संत यति ज्ञानचंद्र को समर्पित किया।
82. हाल ही में किसने 'रिपोर्ट इट डॉट शेयर इट' पहल शुरू की है?
Note: भारत में कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए और कोरोना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए फेसबुक बड़ी पहल करने जा रहा है। फेसबुक थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग 'रिपोर्ट इट डॉट शेयर इट' कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमे स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी।
83. हाल ही में विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन में 53 किग्रा वर्ग में कौनसा पदक जीता है?
Note: वारसॉ में पोलैंड ओपन सीरीज में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने फाइनल में यूक्रेन की ख्रीस्तना बेरेजा को हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
84. हाल ही में WHO तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य कौन बने हैं?
Note: IIT कानपुर की फैकल्टी, मुकेश शर्मा को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य एवं तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
85. हाल ही में जर्मनी और किस देश ने हाइड्रोजन उत्पादन और व्यापार पर एक द्विपक्षीय गठबंधन पर हस्ताक्षर किये हैं?
Note: जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के बीच एक अक्षय ऊर्जा-आधारित हाइड्रोजन आपूर्ति श्रृंखला की सुविधा के लिए हाइड्रोजन उत्पादन और व्यापार पर एक द्विपक्षीय गठबंधन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे “जर्मनी ऑस्ट्रेलिया हाइड्रोजन समझौता” कहा गया हैं।
86. हाल ही में यूरो कप (Euro Cup) में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बन गए हैं ?
Note: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हंगरी के खिलाफ यूरो कप 2020 के पहले मैच में 2 गोल दाग कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रोनाल्डो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। रोनाल्डो लगातार 5 यूरो कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो यूरो कप में एक मैच में 2 या इससे ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए।
87. हाल ही में पांचवे महासागर की घोषणा की गई है, महासागर का नाम बताइये?
Note: नेशनल जियोग्राफिक (National Geographic) के लोगों ने वर्ल्ड ओशियन डे के दिन एक पांचवां महासागर घोषित किया है, जिसे 'दक्षिणी महासागर' नाम दिया है, जो वास्तव में अंटार्कटिका के आसपास का महासागरीय इलाका है
[REET-2016]
88. दिरहम है-
Note: दिरहम संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा है। यह मिश्रित धातु का बना हुआ है।
[REET-2016]
89. कम्बुज स्थित अंगकोरवाट का विष्णु मंदिर किसने बनवाया?
Note: अंगकोरवाट विष्णु मंदिर का निर्माण सम्राट सूर्यवर्मा द्वितीय (1112-53 ई॰) के शासनकाल में हुआ था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप, कम्बोडिया में बना यह मन्दिर आज भी संसार का सबसे बड़ा मन्दिर है, जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है। राष्ट्र के लिए सम्मान के प्रतीक इस मन्दिर को कम्बोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है।
90. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में किस देश को चुना गया है?
Note: अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात को 2022-23 के कार्यकाल के लिए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए निर्विरोध चुना गया है।