61. 'गुब्बारा', 'नुसरत', 'नागपली' और 'गजक' नाम है-
जोधपुर दुर्ग की तोपो के नाम
मेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाइयों के नाम
मेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करो के नाम
मारवाड़ी ठिकानों के वस्त्रों के नाम
Note: मेहरानगढ़ दुर्ग में लंबी दूरी तक मार करने वाली तीन विशालकाय उत्कृष्ट तोपे – किलकिला तोप, शंभू बाण तोप, गजनी खा तोप आदि है। नागपली,नुसरत गजक, गुब्बारा आदि यहां के अन्य प्रसिद्ध तोपे है।

62. 'घुंघट' 'गूगड़ी' 'बांद्रा' और 'इमली' क्या है?
मारवाड़ी लोक परंपरा में जातियों के गोत्रों के नाम
तारागढ़ अजमेर की प्राचीर की विशाल बुर्जो के नाम
मेवाड़ आंचलित में स्त्रियों के पहनावे के नाम
राजस्थानी खानपान विधियों के नाम
Note:

63. वह किला जिसकी आजादी और अस्मिता की रक्षा के लिए वहां के ठाकुरों ने गोला और बारूद खत्म होने पर चांदी के गोले दागे थे-
लोहागढ़ का किला
जूनागढ़ का किला
चूरू का किला
केसरोली का किला
Note: "चूरू का किला" राजस्थान के चूरू जिले में स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1694 में ठाकुर कुशल सिंह ने करवाया था। यह किला दुनिया का एकमात्र ऐसा किला है, जहां युद्ध के समय गोला बारूद खत्म हो जाने पर तोप से दुश्मनों पर चांदी के गोले दागे गए थे। यह युद्ध 1814 में चूरू के राजा शिवजी सिंह और बीकानेर के रियासत के राजा सूरत सिंह के मध्य हुआ था।

64. निम्न में से कौन सा धान्वन दुर्ग है?
अचलगढ़ दुर्ग
आमेर दुर्ग
गागरोन दुर्ग
जैसलमेर दुर्ग
Note: धान्वन दुर्ग : ऐसा दुर्ग जिसके दूर-दूर तक मरु भूमि फैली हो, जैसे - जैसलमेर (स्थल दुर्ग) का किला ।


65. चित्तौड़गढ़ दुर्ग के विजय स्तंभ का वास्तुकार कौन था?
दीपा
जैता
जीवा
मंडन
Note: विजय स्तंभ के वास्तुकार मंडन, जैता व उसके पुत्र नापा, पुंजा थे। यह राजस्थान पुलिस और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रतीक चिह्न है। इसे भारतीय मूर्तिकला का विश्वकोश और हिन्दू देवी देवताओं का अजायबघर कहते हैं।

66. किस पहाड़ी पर जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित है?
चिड़िया टूंक
बिथली टूंक
गिरी सुमेर
बड़ी टेकरी
Note: मंडोर के किले को शत्रुओं से असुरक्षित जानकर राव जोधा ने मण्डोर से 6 मील दूर दक्षिण में चिडि़यानाथ की टूंक नामक पहाड़ी पर 12 मई 1459 से एक नया दुर्ग बनवाना शुरू किया। इसके बाद से 500 वर्ष तक ये किला मारवाड़ की राजनीतिक व सामरिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा।

67. बीकानेर के जूनागढ़ किले का निर्माण किसने करवाया था?
महाराजा अनूप सिंह
महाराजा रायसिंह
राव कल्याणमल
राव बीका
Note: बीकानेर के जूनागढ़ किले का निर्माण बीकानेर के शासक राजा राय सिंह ने प्रधान मंत्री करण चंद की निगरानी में करवाया था, राजा राय सिंह ने 1571 से 1611 AD के बीच बीकानेर पर शासन किया था। किले की दीवारों और खाई का निर्माणकार्य 1589 में शुरू हुआ था और 1594 में पूरा हुआ था। इस किले को जमीन का जेवर भी कहते है।

68. झालीबाब बावड़ी और मामादेव का कुंड निम्न में से किस दुर्ग में स्थित है-
तारागढ़ दुर्ग
चित्तौड़गढ़ दुर्ग
गागरोन दुर्ग
कुम्भलगढ़ दुर्ग
Note: झालीबाब बावड़ी और मामादेव का कुंड "कुम्भलगढ़ दुर्ग" में स्थित है।


69. गढ़ बिठली नाम से कौन सा दुर्ग प्रसिद्ध है-
चित्तौड़गढ़
तारागढ़
कुंभलगढ़
कटारगढ़
Note: अजमेर का तारागढ़ दुर्ग ही गढ़बीठली के नाम से जाना जाता है। राजा अजयपाल ने सातवीं शती में इस दुर्ग का निर्माण कराया था, इसलिए इसे अजयमेरु दुर्ग भी कहा जाता है।

70. राजस्थान का कौनसा किला सुवर्ण गिरी दुर्ग के नाम से प्रसिद्ध है?
बूंदी का किला
जैसलमेर का किला
सिवाना का किला
जालौर का किला
Note: जालौर का किला सुवर्ण गिरी दुर्ग के नाम से प्रसिद्ध है। यह दुर्ग सुवर्ण गिरी पहाड़ी पर स्थित हैं। डॉ दशरथ शर्मा के अनुसार प्रतिहार नरेश नागभटट् प्रथम ने इस दुर्ग का निर्माण करवाया था। वीर कान्हड देव सोनगरा और उसके पुत्र वीरम देव अलाउद्दीन खिलजी के साथ जालौर दुर्ग में युध्द करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए तथा 1311-1312 ई. के लगभग खिलजी ने जालौर पर अधिकार किया।

71. निम्न में से जयबाण नाम है-
एक किले का
एक स्थान का
एक तोप का
एक पुस्तक का
Note: जयबाण जयगढ़ किले के डूंगर दरवाजे पर रखी एक तोप है। जयबाण तोप एशिया की सबसे बड़ी तोप है। तोप की नली से लेकर अंतिम छोर की लंबाई 31 फीट 3 इंच है। जब जयबाण तोप को पहली बार टेस्ट-फायरिंग के लिए चलाया गया था तो जयपुर से करीब 35 किमी दूर स्थित चाकसू नामक कस्बे में गोला गिरने से एक तालाब बन गया था। इस तोप का वजन 50 टन है।

72. 99 बुर्जो वाला दुर्ग कहाँ स्थित है?
चित्तौरगढ़
जैसलमेर
बाड़मेर
हनुमानगढ़
Note: जैसलमेर का पीले पत्थर से बना ‘स्वर्ण किला’ राजस्थान के उत्तरी पश्चिमी भाग में प्रवेश का प्रमुख द्वार माना जाता रहा है। 75 मीटर ऊंची त्रिकूट पहाड़ी पर 99 बुर्जो वाला यह किला राजस्थान का अत्यंत प्रसिद्ध किला है।


73. महाराणा कुम्भा ने कितने दुर्गों का निर्माण करवाया?
29
32
31
33
Note: महाराणा कुंभा ने मेवाड़ के 84 दुर्गों में से 32 दुर्गों का निर्माण करवाया था।

74. दुर्ग जो महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित नहीं है?
बसंती दुर्ग
भैंसरोड़ गढ़ दुर्ग
भोमट दुर्ग
मचान दुर्ग
Note: भैंसरोडगढ़ दुर्ग के निर्माण का श्रेय सलम्बर के रावत केसरी सिंह के पुत्र रावत लाल सिंह-द्वितीय को जाता है। भैंसरोडगढ़ दुर्ग को “राजस्थान का वेल्लोर” कहते है। यह रावतभाटा के निकट स्थित है।

[RAS/RTS Pre. 2008]
75. निम्न में से किसे जल दुर्ग के रूप में जाना जाता है?
नागौर दुर्ग
दौसा दुर्ग
जैसलमेर दुर्ग
गागरोन दुर्ग
Note: झालावाड़ के गागरोन किले को जल दुर्ग के रूप में जाना जाता है। गागरोन 7वीं-8वीं सदी का प्राचीन किला हैं, जो आहू और काली सिंध नदी के तट पर स्थित है। यह जल दुर्ग खिच्ची चौहान राजपूतों से संबंध रहा है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10