91. हाल ही में किस देश में महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है?
कोलंबिया
इटली
ईरान
केन्या
Note: केन्या द्वारा महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है।

92. हाल ही में 'गेलफंड चैलेंज चेस' का खिताब किसने जीता है?
संदीप रानाडे
विश्वनाथ आनंद
मेघा राजगोपालन
डी गुकेश
Note: भारत के 14 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें "द गेलफंड चैलेंज" का खिताब जीता और आगामी चैम्पियन चैस टूर में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी जगह पक्की कर ली है।


93. हाल ही में खोजी गई नई प्रजाति "पाइरोस्ट्रिया लालजी" (Pyrostria Laljii) का संबंध किससे है?
इलायची
काली मिर्च
चाय
कॉफी
Note: हाल ही में खोजी गई नई प्रजाति पायरोस्ट्रिया लालजी (Pyrostria Laljii) का संबंध कॉफी से है। कॉफी परिवार के जींस से संबंधित 15 मीटर ऊंचा पेड़ हाल ही में अंडमान द्वीप समूह से भारत और फिलीपींस के शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा खोजा गया है।

94. हाल ही में टोक्यो पैरालिंपिक में ताइक्वांडो में क्वालीफाई करने वाले पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कौन बनी है?
भवानी देवी
फवाद मिर्जा
नेत्रा कुमनन
अरुणा तंवर
Note: अरुणा तंवर पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली ताइक्वांडो एथलीट बनीं। वर्तमान में दुनिया की नंबर 4 रैंकिंग वाली अरुणा तंवर ने 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक में प्रवेश हासिल किया है।

95. शेनझोउ-12 क्या है?
चीनी अंतरिक्ष यान
चीनी मेडिसिन का नाम
चीनी शिक्षण संसथान
चीनी सरकारी योजना
Note: चीनी अंतरिक्ष यान शेनझोउ-12 (Shenzhou-12) जल्द ही लॉन्ग मार्च रॉकेट की सहायता से गोबी रेगिस्तान से उड़ान भरेगा। अंतरिक्ष यान तीन लोगों को एक परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष मॉड्यूल में ले जाएगा जहां वे तीन महीने तक रहेंगे। 2016 के बाद यह पहली बार होगा जब चीन इंसानों को अंतरिक्ष में भेजेगा।

96. वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स(World Giving Index) 2021 के अनुसार भारत का कौनसा स्थान है?
14वां
18वां
13वां
10वां
Note: World Giving Index, 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया भर में 14वां सबसे अधिक दानी देश है। इंडोनेसिया इस सूचि में प्रथम स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, COVID-19 महामारी ने दुनिया भर में दान देने के चलन को और बढ़ा दिया है। यह रिपोर्ट Charities Aid Foundation (CAF) द्वारा जारी की गई है।


97. नाटो शिखर सम्मेलन 2021 कहा आयोजित हुआ?
दिल्ली, इंडिया
ब्रुसेल्स, बेल्जियम
बार्सिलोना, स्पेन
लंदन, इंग्लैंड
Note: नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के शासनाध्यक्षों की 31वीं औपचारिक बैठक 14 जून, 2021 को ब्रुसेल्स, बेल्जियम में आयोजित की गई। मूल रूप से नाटो में 12 सदस्य थे, जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं। नवीनतम सदस्य राज्य उत्तर मैसेडोनिया है।

98. 2021 के अंत तक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह WISA Woodsat पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। यह उपग्रह कौन भेजेगा?
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन
इजरायल अंतरिक्ष अभिकरण
Note: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 2021 के अंत तक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह WISA Woodsat पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च करेगी। अंतरिक्ष यान संरचनाओं में प्लाईवुड जैसी लकड़ी की सामग्री के उपयोग का परीक्षण करने के लिए इसे लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन लकड़ी की सामग्री को चरम अंतरिक्ष स्थितियों जैसे गर्मी, ठंड, वैक्यूम और विकिरण के संपर्क में लाएगा।

99. यरूशलम दिवस कब मनाया जाता है?
अय्यार कैलेंडर के 28वें दिन
आरा दुमुजु के 17वें दिन
तमुज़ क 25वें दिन
रमजान के आखरी दिन
Note: हिब्रू कैलेंडर के अनुसार ये दिन अय्यार कैलेंडर के 28वें दिन पर पड़ता है। यहूदी मानते हैं कि इस दिन पश्चिमी यरुशलम और पूर्वी यरुशलम एक हो गए थे। 2021 में यरुशलम दिवस 10 मई को मनाया जाना था जो कि ग़ज़ा संघर्ष के कारण नहीं मनाया जा सका।

100. भारतीय मूल के किस पत्रकार ने पुलित्जर पुरस्कार जीता है?
सुखजीत सिंह
राहुल सिंघानिया
मेघा राजगोपालन
खुशवंत सिंह
Note: भारतीय मूल की महिला पत्रकार मेघा राजगोपालन को पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया है. इसे पत्रकारिता जगत में सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स के जरिए दुनिया के सामने चीन के डिटेंशन कैंपों की सच्चाई रखी थी।


101. दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल 'फार्मिना' किस कम्पनी द्वारा बनाई जाएगी?
फेसबुक
ट्वीटर
गूगल
एप्पल
Note: गूगल अमेरिका, ब्राजील, अर्जेंटीना और उरुग्वे को जोड़ने वाली दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल बनाने के लिए तैयार है। यह केबल इन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्शन क्षमता को बढ़ावा देगी।

102. नफ्ताली बेनेट किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं?
इजराइल
फ्रांस
जर्मनी
माली
Note: नफ्ताली बेनेट ने इजराइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया। संसद में बहुमत हासिल करने के बाद दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के 49 वर्षीय नेता और पूर्व कमांडर रहे बेनेट ने शपथ ली।

103. ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग-2021 में पहले स्थान पर कौन-सा शहर है?
वियना
ढाका
टोक्यो
ऑकलैंड
Note: द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (द ईआईयू) ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग के 2021 संस्करण में पाया गया है कि ऑकलैंड दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर है।

104. किस देश की सरकार ने ट्विटर को प्रतिबंधित करके कू एप (KOO App) पर आधिकारिक अकाउंट बनाया है?
इज़राइल
नाइजीरिया
स्वीडन
सिंगापुर
Note: नाइजीरिया के राष्ट्रपति की पोस्ट को ट्विटर ने अपनी एब्यूसिव पॉलिसी बिहेवियर का उल्लंघन बता कर हटा दिया था, इसलिए ट्विटर बैन कर नाइजीरिया सरकार ने भारत के 'Koo' ऐप को शुरू करने की अनुमति दी है।


105. यूके एशियन फिल्म, 2021 फेस्टिवल में किसे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है?
कंगना रनौत
तिलोत्तमा शोम
इरफान खान
अनुपम खेर
Note: भारतीय अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने 2021 यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। तिलोत्तमा ने फिल्म राहगीर: द वेफेयरर्स में अपनी भूमिका के लिए पुरस्कार जीता।

106. 11 जून, 2021 से शुरू हुआ 47वें G-7 शिखर सम्मेलन की थीम क्या है?
सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास
वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और अभिनव विकास
बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड
फाइट अगेंस्ट कोविड 19
Note: G7 नेताओं ने चीन की बेल्ट एंड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पहल के साथ प्रतिस्पर्धा करने के उद्देश्य से “बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड” (B3W) परियोजना की घोषणा की।

107. हाल ही में फेरारी(Ferrari) ने किसे अपना नया CEO नियुक्त किया है?
रिचर्ड मोरे
जॉन एल्केन
बेनेडेटा विग्ना
इनमे से कोई नहीं
Note: फेरारी(Ferrari) ने बेनेडेटो विग्ना (Benedetto Vigna) को अपनी कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया। उनसे पहले इस पद पर जॉन एल्कैन थे।

108. हाल ही में किस देश ने 'विवादास्पद सोशल मीडिया टैक्स' को खत्म कर दिया है?
युगांडा
पेरू
नाइजीरिया
तुर्की
Note: 2018 में युगांडा में विवादास्पद कानून पास किया गया था, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर लोगों को टैक्स देना होता था। अब युगांडा ने इस 'विवादास्पद सोशल मीडिया टैक्स' को खत्म कर दिया है।


109. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है?
16 जून
13 जून
12 जून
10 जून
Note: हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) के रूप में मनाया जाता है। 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) ने इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों से श्रम कराने और इसे प्रोत्साहित करने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है।

110. किस अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने वर्ष 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लिए एक राजनीतिक घोषणा को अपनाया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ
अंतर्राष्ट्रीय मेरीटाइम संगठन
संयुक्त राष्ट्र महासभा
Note: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2030 तक दुनिया से एड्स को समाप्त करने के लिए एक तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है। इस संबंध में एक अनुमोदन पारित किया था और इसमें एड्स की वर्तमान स्थिति का उल्लेख किया गया है। इस घोषणा को 165 मतों के साथ अपनाया गया है।

111. अरावली पर्वतीय प्रदेश की उत्पत्ति किस काल मे हुई है?
प्लीस्टोसीन काल
क्रीटेशियस
प्रिकेंबियन युग
इनमे से कोई नहीं
Note: अरावली संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष ) में हुई। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर गुरुशिखर है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।

112. पाकिस्तान के कितने जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं
4
6
7
9
Note: पाकिस्तान के ये 9 जिले राजस्थान की सीमा से लगते है- बहावलनगर, बहावलपुर, रहीमयार खाँ, घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संधर, उमरकोट और थारपारकर।


113. कर्क सक्रांति कब आती है?
21 जून
21 मई
21 मार्च
23 सितमबर
Note: कर्क सक्रांति 21 जून को मानते हैं क्योंकि उत्तरी गोलार्द में 21 जून के दिन सबसे बड़ा दिन व सबसे छोटी रात होती है तथा इसी दिन ग्रीष्म ऋतु की सबसे छोटी परछाई बनती है।

114. राजस्थान के कितने जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है?
3
4
5
6
Note: राजस्थान के 4 जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है। पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले राजस्थान के जिलों का अवरोही क्रम- जैसलमेर 464 km, बाड़मेर 228 km, श्रीगंगानगर 210 km और बीकानेर 168 km.

115. रेड क्लिफ बॉर्डर किसे कहते है?
भारत-नेपाल बॉर्डर
भारत-भूटान बॉर्डर
भारत-चीन बॉर्डर
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
Note: 'रेड क्लिफ बॉर्डर' भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सीरिल रेड क्लिफ के द्वारा हस्त लिखित सीमा है। ये विश्व की एकमात्र सीमा है जिसका निर्धारण कलम से किया गया था। राजस्थान में इसकी लम्बाई 1070 किमी है।

116. पृथ्वी के संदर्भ में राजस्थान की स्थिति है-
उत्तरी पूर्वी गोलार्ध
पूर्वी गोलार्ध
पश्चिमी गोलार्ध
दक्षिणी पश्चिमी गोलार्ध
Note: राजस्थान पृथ्वी के उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान पृथ्वी के उत्तर पूर्वी भाग में '23 डिग्री 3 मिनट' उत्तरी अक्षांश से '30 डिग्री 12 मिनट' उत्तरी अक्षांश तथा '69 डिग्री 30 मिनट' पूर्वी देशांतर से '78 डिग्री 17 मिनट' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।


117. 11-12 जून, 2021 को शुरू हुआ यूरो 2020 (EURO 2020 ) टूर्नामेंट का संबंध किस खेल से है?
क्रिकेट
गोल्फ
फुटबॉल
हॉकी
Note: कोरोना महामारी के चलते पिछले साल कई स्पोर्ट्स इवेंट टाले गए थे। इनमें यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप 2020 भी शामिल थी। इस साल भी इसके आयोजन को लेकर अनिश्चितता थी, लेकिन यह टूर्नामेंट 11 जून से शुरू हो गया है। यूरो कप(Euro Cup) का आगाज तुर्की और इटली के मैच से हुआ।

118. हाल ही में फेसबुक ने किसे भारत में शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है?
तनु भदौरिया
परेश बी लाल
स्फूर्ति प्रिया
एंड्रिया मेजा
Note: फेसबुक ने स्फूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।

119. हाल ही में किस देश की कंपनी 'हैनसन' ने कोरोना में देखभाल के लिए 'ग्रेस' नामक रोबोट को तैयार किया है?
अमेरिका
कनाडा
रूस
हांगकांग
Note: आइसोलेटेड कोविड-19 के मरीज की देखभाल के लिए हांगकांग की एक कम्पनी हैनसन ने 'ग्रेस' नामक रोबोट को तैयार किया है।

120. किन संस्थानों ने विश्व स्तर पर बाल श्रम पर अपनी रिपोर्ट जारी की है?
UNSCO और UNICEF
WHO और UNICEF
UNSCO और ILO
ILO और UNICEF
Note: आईलो (ILO) और यूनिसेफ (UNICEF) ने बाल श्रम रिपोर्ट के संयुक्त नए वैश्विक अनुमान जारी किए। विश्व स्तर पर बाल श्रम में बच्चों की संख्या पर नवीनतम प्रवृत्ति और इसमें covid-19 महामारी के कारण अतिरिक्त जोखिम वाले बच्चों का अनुमान शामिल है। दुनियाभर में कई लाख बच्‍चे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और वह बाल मजदूरी के लिए विवश हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 4 साल में 84 लाख बच्‍चे बालश्रम की ओर धकेले जा चुके हैं। बढ़ते आंकड़ों ने बच्‍चों के लिए काम करने वाली संस्‍थाओं और तमाम देशों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दशक में बालश्रम की दर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10