[REET-2018]
91. निम्नलिखित में से राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जयसमंद
पिछोला
फतेहसागर
राजसमंद
Note: जयसमंद झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह द्वारा गोमती नदी पर बाँध बनाकर 1687-1691 में करवाया गया था। यह झील राजस्थान की मीठे पानी की सबसे बड़ी व भारत की दूसरी (प्रथम गोविन्द सागर झील भाखड़ा बाँध,हिमाचल प्रदेश) सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।

[REET-2016]
92. निम्नलिखित में से कौन-सी राजस्थान में परम्परागत जल संरक्षण की विधि नहीं है?
खड़ीन
टांका
टोबा
नाली
Note: "नाली" राजस्थान में परम्परागत जल संरक्षण की विधि नहीं है।


[REET-2016]
93. भोरट का पठार स्थित है-
रघुनाथगढ़ और नाहरगढ़ के मध्य
जयगढ़ और नाहरगढ़ के मध्य
कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य
अचलगढ़ और देलवाड़ा के मध्य
Note: भोरट का पठार उदयपुर के उत्तर पश्चिम में गोगुन्दा व कुम्भलगढ़ के बीच स्थित है। इसकी औसत ऊँचाई 1225 मी. है। जरगा पर्वत इसी में स्थित है।

94. राजस्थान के संदर्भ में लाठी श्रंखला क्या है?
रेतीले टीले
भूगर्भीय जल पट्टी
मानसूनी हवाई
घास
Note: लाठी सीरीज भूगर्भीय जल पट्टी का उदाहरण है। लाठी सीरीज को थार के मरुस्थल में पारिस्थितिकी संतुलन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना गया है। ओएसिस नखलिस्तान लाठी सीरीज के ही नाम है। लिसिथुरूस सिडिकुस इसका वनस्पतिक नाम है।

95. राजस्थान में कर्क रेखा के निकटतम कौन सा शहर है?
उदयपुर
जैसलमेर
बांसवाड़ा
राजसमंद
Note: राजस्थान में कर्क रेखा दक्षिण सिरे के डूंगरपुर और बांसवाड़ा से होकर गुजरती है। बांसवाड़ा कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर है। राजस्थान में कर्क रेखा की लम्बाई 85 किलोमीटर है।

96. राजस्थान के किस जिले में "नेशनल वुड फॉसिल पार्क(राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान)" बना हुआ है?
कोटा
जैसलमेर
धौलपुर
प्रतापगढ़
Note: राजस्थान के जैसलमेर शहर से 18 किलोमीटर दूर "आकल वुड फॉसिल्स पार्क" स्थित है। पार्क में 18 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म (फॉसिल्स) हैं।


97. छप्पन बेसिन किस जिले में है?
नागौर
बाड़मेर
बांसवाड़ा
बीकानेर
Note: छप्पन का मैदान राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले में स्थित है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ के बीच माही बेसिन में 56 ग्राम समूहों (56 नदी-नालो का प्रवाह क्षेत्र) का क्षेत्र होने के कारण यह 'छप्पन बेसिन' भी कहलाता है।

98. राजस्थान के संदर्भ में भभुल्या किसे कहते हैं?
चक्रवात
धूल भरे बवंडर
वर्षा
ओलावर्ष्टि
Note: राजस्थान में गर्मियों में स्थानीय चक्रवात के कारण जो धूल भरे बवंडर बनते हैं उन्हें भभुल्या कहा जाता है।

99. राजस्थान के कितने जिले किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा या अंतर राज्य सीमा से नहीं लगते हैं?
10
5
9
8
Note: राजस्थान के 8 जिले किसी भी अंतर्राष्ट्रीय या अंतर्राज्यीय सीमा को नहीं छूते। ये जिले इस प्रकार है- नागौर, पाली, जोधपुर, अजमेर, राजसमंद, टोंक, बूंदी तथा दौसा।

100. राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है-
69°30' से 78°17'
56°39' से 69°30'
30°12' से 56°39'
23°3' से 30°12'
Note: राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23° 03′ उत्तर से 30° 12′ उत्तर है जिसका अंतर 7° 09 मिनट है।


101. राजस्थान का देशांतरीय विस्तार है?
23°3'-30°12'
30°12'-56°39'
56°39'-69°30'
69°30'-78°17'
Note: राजस्थान का देशांतरीय विस्तार 69° 30′ पूर्वी देशांतर से 78° 17′ पूर्वी देशांतर है। जिसका अंतर 8° 47 मिनट है।

102. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
बीकानेर
बाड़मेर
जोधपुर
जैसलमेर
Note: क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के बड़े जिले- 1. जैसलमेर 38,401 km, 2. बाड़मेर 28,387 km, 3. बीकानेर 27,244 km तथा 4. जोधपुर 22,850 km

103. राजस्थान को कितने संभाग में वर्गीकृत किया गया है?
7
8
6
5
Note: 1 नवंबर, 1956 को राजस्थान में 5 संभाग थे। सन 1962 में मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। 26 जनवरी, 1987 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री हरदेव जोशी ने दुबारा से संभागीय व्यवस्था प्रारंभ की और उस समय अजमेर को राज्य का छठा संभाग बनाया गया। 4 जून, 2005 को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सातवें संभाग के रूप में भरतपुर संभाग का गठन किया। वर्तमान में राज्य में 7 संभाग है- जयपुर संभाग, कोटा संभाग, अजमेर संभाग, भरतपुर संभाग, बीकानेर संभाग, उदयपुर संभाग तथा जोधपुर संभाग।

104. अरावली पर्वतीय प्रदेश की उत्पत्ति किस काल मे हुई है?
प्लीस्टोसीन काल
क्रीटेशियस
प्रिकेंबियन युग
इनमे से कोई नहीं
Note: अरावली संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष ) में हुई। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर गुरुशिखर है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।


105. राजस्थान में कितने भौतिक प्रदेश है?
6
5
4
3
Note: राजस्थान को चार भौतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है- पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, पूर्वी मैदानी प्रदेश तथा दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश।

106. पाकिस्तान के कितने जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं
9
7
6
4
Note: पाकिस्तान के ये 9 जिले राजस्थान की सीमा से लगते है- बहावलनगर, बहावलपुर, रहीमयार खाँ, घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संधर, उमरकोट और थारपारकर।

107. राजस्थान किन राज्यों से सबसे लंबी सीमा व सबसे छोटी सीमा बनाता है?
उत्तर प्रदेश व पंजाब
गुजरात व हरियाणा
मध्य प्रदेश व पंजाब
पंजाब व हरियाणा
Note: राजस्थान मध्य प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा(1600 कि.मी.) बनाता है। मध्य प्रदेश के 10 जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं। राजस्थान पंजाब से सबसे छोटी सीमा(89 कि.मी.) बनाता है। पंजाब के 2 जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं।

108. राजस्थान की अंतर राज्य सीमा का आरोही क्रम बताइए-
हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब
पंजाब, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश
पंजाब, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश
Note: राजस्थान की अन्तर्राज्य सीमा निम्न है- पंजाब- 89 कि.मी., उत्तरप्रदेश- 877 कि.मी., गुजरात- 1022 कि.मी., हरियाणा- 1262 कि.मी. और मध्यप्रदेश- 1600 कि.मी.


109. राजस्थान के अक्षांश व देशांतर का अंतर बताइए?
1° के बराबर
1° से अधिक
1° से कम
Note: अक्षांश का मतलब लंबाई व देशांतर का मतलब चौड़ाई होता है, तो हम लंबाई व चौड़ाई का अंतर निकालेंगे: 869 - 826 = 43 कि.मी. और 1° = 111 कि.मी. होता है तो 43/111 = 0.39 अतः राजस्थान के अक्षांश व देशांतर का अंतर 0.39 ° है जो की 1° से कम है।

110. कर्क सक्रांति कब आती है?
21 जून
21 मार्च
23 सितमबर
21 मई
Note: कर्क सक्रांति 21 जून को मानते हैं क्योंकि उत्तरी गोलार्द में 21 जून के दिन सबसे बड़ा दिन व सबसे छोटी रात होती है तथा इसी दिन ग्रीष्म ऋतु की सबसे छोटी परछाई बनती है।

111. राजस्थान में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है?
उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति
कटीले वन तथा झाड़िया
पतझड़ वन या पर्णपाती वन
मैंग्रोव वन
Note: सूर्य भूमध्य रेखा पर सीधा चमकता है इसलिए यहां उच्च तापमान रहता है उच्च तापमान होने के कारण हवाएं गर्म होकर ऊपर की ओर उठती है वह वायुमंडलीय दाब के कारण वर्षा करती है परिणाम स्वरूप अच्छी वर्षा होती है इस कारण यहां उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति पाई जाती है

112. राजस्थान में सूर्य सबसे ज्यादा सीधा कहां चमकता है?
जालौर
बांसवाड़ा
सिरोही
गंगानगर
Note: राजस्थान में सूर्य सबसे सीधा बांसवाड़ा में चमकता है तथा सबसे तिरछा गंगानगर में चमकता है।


113. राजस्थान के किस जिले से सबसे ज्यादा जिलों की सीमा लगती है?
पाली
जोधपुर
अजमेर
नागौर
Note: राजस्थान के 8 जिलों की सीमा पाली से लगती है। अजमेर, बाड़मेर, जालौर, राजसमंद, उदयपुर, नागौर, सिरोही व जोधपुर जिलों की सीमा पाली जिले से लगती है।

114. एशिया महाद्वीप के संदर्भ में राजस्थान की स्थिति दर्शाता है-
उत्तरी-पूर्वी गोलार्द
उत्तरी-पश्चिमी गोलार्द
दक्षिणी-पूर्वी गोलार्द
दक्षिणी-पश्चिमी गोलार्द
Note: एशिया महाद्वीप के संदर्भ में राजस्थान की स्थिति दक्षिणी-पश्चिमी गोलार्द है।

115. भारत का कितने प्रतिशत भू भाग पर राजस्थान बसा हुआ था?
11%
10.41%
8%
9.62%
Note: भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है जो संपूर्ण देश के क्षेत्रफल का 10.41% है। राजस्थान राज्य का आकार विषमकोण चतुर्भुज के समान है। राजस्थान भारत के उत्तर पश्चिम भाग में स्थित है

116. राजस्थान के कितने जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है?
6
5
4
3
Note: राजस्थान के 4 जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है। पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले राजस्थान के जिलों का अवरोही क्रम- जैसलमेर 464 km, बाड़मेर 228 km, श्रीगंगानगर 210 km और बीकानेर 168 km.


117. रेड क्लिफ बॉर्डर किसे कहते है?
भारत-नेपाल बॉर्डर
भारत-भूटान बॉर्डर
भारत-चीन बॉर्डर
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
Note: 'रेड क्लिफ बॉर्डर' भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सीरिल रेड क्लिफ के द्वारा हस्त लिखित सीमा है। ये विश्व की एकमात्र सीमा है जिसका निर्धारण कलम से किया गया था। राजस्थान में इसकी लम्बाई 1070 किमी है।

118. राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है?
1,42,239 वर्ग किमी
2,56,714 वर्ग किमी
3,42,239 वर्ग किमी
4,07,354 वर्ग किमी
Note:

119. राजस्थान का सबसे दक्षिणतम बिंदु है-
कोणा
सिलाना
बोरकुंड
कटरा
Note: राजस्थान का सबसे दक्षिणी बिंदु या छोर बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील के बोरकुंड गावं (23°03') में है।

120. पृथ्वी के संदर्भ में राजस्थान की स्थिति है-
पश्चिमी गोलार्ध
पूर्वी गोलार्ध
दक्षिणी पश्चिमी गोलार्ध
उत्तरी पूर्वी गोलार्ध
Note: राजस्थान पृथ्वी के उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान पृथ्वी के उत्तर पूर्वी भाग में '23 डिग्री 3 मिनट' उत्तरी अक्षांश से '30 डिग्री 12 मिनट' उत्तरी अक्षांश तथा '69 डिग्री 30 मिनट' पूर्वी देशांतर से '78 डिग्री 17 मिनट' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10