1. 33वें इंटरनेशनल ओलम्पियाड इन इन्फोर्मेटिक्स-2021 में जयपुर के किस छात्र ने रजत पदक प्राप्त किया है?
प्रणीत जैन
दीपक सोनी
उदित सांघी
महेन्द्र चारण
Note: साइंस एंड टेक्नोलॉजी की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता "इंटरनेशनल ओलम्पियाड इन इन्फोर्मेटिक्स(IOI)-2021" में उदित सांघी ने रजत पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता के 33वें संस्करण का आयोजन सिंगापुर में किया गया था।

2. राजस्थान सरकार के नए आदेशानुसार सभी राज्य कर्मचारियों को किस दिनांक तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना अनिवार्य होगा?
30 सितम्बर
31 जुलाई
1 अगस्त
31 अगस्त
Note: राजस्थान के कर्मचारियों को 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा। अचल संपत्ति का विवरण नहीं देने पर कार्मिक का वार्षिक इंक्रीमेंट एवं प्रमोशन प्रभावित हो सकता है। कर्मचारियों को 1 जनवरी 2021 की स्थिति में अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना होगा।

3. भारत के किस राज्य से 'बर्मी अंगूर(लैटिको)' का निर्यात संयुक्त अरब अमीरात को किया गया है?
असम
उत्तराखंड
महाराष्ट्र
सिक्किम
Note: पूर्वोत्तर राज्यों से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की निर्यात क्षमता में सुधार के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए, बर्मी अंगूर (जिसे असमिया भाषा में 'लैटिको' के रूप में जाना जाता है) का एक शिपमेंट गुवाहाटी से हवाई मार्ग से दुबई में निर्यात किया गया है।

4. आर. के. सभरवाल को किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' दिया गया है?
मंगोलिया
फ्रांस
जापान
इराक़
Note: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD), आर. के. सभरवाल को मंगोलिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें दिया जाता है, जिन्होंने मंगोलिया की समृद्धि के लिए अपनी कड़ी मेहनत, बुद्धि और ईमानदारी के साथ एक अमूल्य योगदान दिया है।


5. गुजरात से खजूर कल्चर की खेती को राजस्थान में किस संस्थान द्वारा विकसित किया गया है?
CACP
CAZRI
NAFED
AFRI
Note: राजस्थान के मरुस्थल में खजूर का उत्पादन वर्ष 2021 में तीन हजार किलो तक पहुँच गया है। CAZRI संस्थान ने गुजरात से 150 पौधे लाकर जोधपुर स्थित CAZRI में लगा दिए। गुजरात की आणंद यूनिवर्सिटी और बीकानेर शुष्क बागवानी संस्थान के साथ मिलकर CAZRI टिशू कल्चर की तकनीक से खजूर का उत्पादन शुरु किया।

6. विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने हेतु नए सत्र से राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा कौनसा मिशन लाया जा रहा है?
शाला दर्पण
मिशन मदद
शिक्षा वाणी
मिशन समर्थ
Note: मिशन समर्थ कार्यक्रम के अंर्तगत राज्य, जिला, ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए व्हाट्सप ग्रुप बनाए जायेंगे जिन पर प्रतिदिन विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर निर्मित पाठ्य सामग्री ऑडियो तथा वीडियो के रुप में साझा की जायेगी।

7. भारत के पहले जैव विविधता उद्यान 'भारत वाटिका' का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
उत्तराखंड
बिहार
महाराष्ट्र
केरल
Note: उत्तराखंड वन विभाग ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र में एक एकड़ भूमि पर 'भारत वाटिका' नामक एक पार्क विकसित किया है, जिसमें देश भर से विभिन्न वृक्ष प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है। यहां सभी राज्य तथा UT का राज्यकीय वृक्ष लगाया गया है।

8. राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में "प्राइड ऑफ़ राजस्थान अवार्ड" किसे दिया गया?
कीकू शारदा
ओम छंगाणी
सावन कुमार टाक
गुलाब सिंह तंवर
Note: राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्राइड ऑफ़ राजस्थान अवार्ड जोधपुर के फ़िल्म निर्माता, ओम छंगाणी को दिया गया। प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड की शुरुवात 2015 में की गयी थी। ओम छंगाणी द्वारा निर्देशित फ़िल्म "मिस्टर कबाड़ी" और "पद्मिनी कोलापुर"।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10