1. किसने भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में ट्रांजिशन को आकार देने वाली भारतीय पहलों पर ’द इंडिया स्टोरी‘ पुस्तिका लांच की हैं?
नितिन गडकरी
हरदीप सिंह पुरी
राजनाथ सिंह
आर. के. सिंह
Note: हाल ही में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर. के. सिंह ने ऊर्जा परिवर्तन को आकार देने वाली भारतीय पहलों पर ’द इंडिया स्टोरी‘ पुस्तिका लांच की है।

2. विदेशी प्रजातियों वाले फलों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत ने किस देश में ’ड्रैगन फ्रूट‘ को निर्यात किया हैं ?
संयुक्त अरब अमीरात
श्रीलंका
नेपाल
अफगनिस्तान
Note: विदेशी प्रजातियों वाले फलों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के सांगली जिले के ताड़ासर गांव से "ड्रैगन फ्रूट" दुबई, संयुक्त अरब अमीरात भेजे गए हैं।

3. किस ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी को विश्व की सबसे मजबूत होटल ब्रांड करार दिया गया है?
आदित्य बिरला ग्रुप
टाटा ग्रुप
टूरिज्म ग्रुप इंटरनेशनल
ग्लोबल ट्रेवल सलूशनस कम्पनी
Note: टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के "ताज'" ब्रांड को विश्व का सबसे मजबूत होटल ब्रांड करार दिया गया है।

4. 13 मई, 2021 को BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है?
रमेश पोवार
मदन लाल
डब्ल्यू.वी. रमन
अजय जडेजा
Note: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।


5. राजस्थान में किस मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 अधिकारियों को प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा?
इंदिरा रसोई योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
जल जीवन मिशन
प्रशासन शहरों के संग
Note: राजस्थान सरकार जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 अधिकारियों को प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

6. बजट-2021 में राजस्थान सरकार ने कितने कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है?
3
4
5
6
Note: बजट-2021 में राजस्थान सरकार ने 4 नये कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। बजट-2021 की घोषणा से पहले राजस्थान विधान सभा के 4 सदस्यों की अकाल मृत्यु हो गई थी, इन सदस्यों की स्मृति में राजस्थान सरकार ने 4 नये कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। ये महाविद्यालय क्रमशः है- 1. किरण माहेश्वरी कन्या महाविद्यालय, कुवांरिया(राजसमंद), 2. मास्टर भवंरलाल कन्या महाविद्यालय, सुजानगढ़(चूरू), 3. कैलाश त्रिवेदी कन्या महाविद्यालय, गंगापुर(भीलवाड़ा), 4. गजेंद्र सिंह शक्तावत कन्या महाविद्यालय, भीण्डर(उदयपुर)।

7. केंद्र सरकार की "एक जिला एक उत्पाद" योजना में पायलट परियोजना के तहत राजस्थान के कितने उत्पादों को शामिल किया गया है?
10
20
2
5
Note: "एक जिला एक उत्पाद" योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजस्थान के 2 उत्पादों- मकराना मार्बल और ब्लू पॉटरी को शामिल किया गया है।

8. "पर्यावरणीय जोखिम आउटलुक 2021" में भारत का सबसे जोखिम भरा शहर कौन-सा है?
दिल्ली
कानपुर
चंडीगढ़
चेन्नई
Note: वेरिस्क मैपलक्रॉफ्ट द्वारा जारी 'पर्यावरण जोखिम आउटलुक 2021' के अनुसार दुनिया के 100 सबसे अधिक पर्यावरणीय जोखिम वाले शहरों में इंडोनेशिया का शहर "जकार्ता" प्रथम स्थान पर है। इस सूचि में भारत में 43 शहर हैं, जिनमें दिल्ली प्रथम स्थान पर है और चेन्नई दूसरे स्थान पर है।


9. भारत की किस मेट्रो को "आउटस्टैंडिंग सिविल इंजीनियरिंग अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया है?
कोलकाता मेट्रो
मुंबई मेट्रो
दिल्ली मेट्रो
हैदराबाद मेट्रो
Note: दिल्ली मेट्रो के पहले, दूसरे और तीसरे चरणों की परियोजनाओं को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित जापान सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स (जेएससीई) के 'आउटस्टैंडिंग सिविल इंजीनियरिंग अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। जेएससीई ने दिल्ली मेट्रो की परियोजना को 'उच्च-गुणवत्ता वाली अवसंरचना विकास परियोजना' करार दिया।

10. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने राजस्थान के किस जिले में 690 मिलियन से अधिक लाइमस्टोन भंडारों की खोज की है?
बीकानेर
जैसलमेर
सीकर
नागौर
Note: जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जैसलमेर के 3 ब्लॉक(रामगढ़, गौरम खाल की ढाणी और मियां की ढाणी ब्लॉक) में 690 मिलियन से अधिक के एसएमएस ग्रेड, केमिकल ग्रेड और सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन भंडारों की खोज की है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10