1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HSBC इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया है-
अमिताभ चौधरी
आशु खुल्लर
कौशिक शपरिया
हितेंद्र दवे
Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हितेंद्र दवे की HSBC बैंक (भारत) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आरबीआई ने 24 अगस्त, 2021 से तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है। जून 2021 में, एचएसबीसी ने हितेंद्र दवे की एचएसबीसी इंडिया (HSBC India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति की घोषणा की थी। दवे, सुरेंद्र रोशा की जगह लेंगे जो तीन साल के बाद एचएसबीसी, एशिया-पैसिफिक के सह-मुख्य कार्यकारी के रूप में हांगकांग जा रहे हैं। हितेंद्र दवे, पूर्व में एचएसबीसी इंडिया के ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स के प्रमुख थे।

2. भारतीय ग्रैंडमास्टर पी. इनियान ने किस शहर में आयोजित नोइसील इंटरनेशनल ओपन 2021 शतरंज टूर्नामेंट जीता है?
ढाका
पुणे
शंघाई
पेरिस
Note: भारतीय ग्रैंडमास्टर पी. इनियान ने पेरिस में आयोजित नोइसील इंटरनेशनल ओपन 2021 शतरंज टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने पहला पुरस्कार हासिल करने के बाद शास्त्रीय स्पर्धा में नौ राउंड से आठ अंक हासिल किए है। पी. इनियान ने नौवें दौर में सेबेस्टियन पुचेर को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।

3. 1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में प्रति वर्ष कौन सा राष्ट्रीय सप्ताह मनाया जाता है?
राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह
राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
राष्ट्रीय ज्ञान सप्ताह
Note: 1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (एनएनडब्ल्यू) मनाया जाता है। इस अवसर पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा शुरू किया गया वार्षिक पोषण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस उद्देश्य बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है।

4. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और किस आईआईटी संस्थान ने प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान करने के लिए एप्प विकसित किया है?
आईआईटी रुड़की
आईआईटी मद्रास
आईआईटी पुणे
आईआईटी दिल्ली
Note: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और आईआईटी रुड़की ने प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान करने के लिए एप्प विकसित किया है। साथ ही उत्तराखंड कैबिनेट ने एक समिति का गठन किया है जो प्रत्येक क्षेत्र में वर्षा की मात्रा के बारे में बताएगी।


5. हरियाणा के सोनीपत के 23 वर्षीय सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालम्पिक में किस खेल में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है?
हॉकी
बॉक्सिंग
निशानेबाजी
जेवलिन थ्रो
Note: हरियाणा के सोनीपत के 23 वर्षीय सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालम्पिक में जेवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें हरियाणा सरकार ने उनके लिए 6 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।

6. वर्तमान में कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं?
5
2
8
4
Note: वर्तमान में, दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं- 1. दिल्ली से कटरा और 2. दिल्ली से वाराणसी। भारतीय रेलवे ने 58 वंदे भारत ट्रेन सेट के लिए एक टेंडर जारी किया है। “आजादी का अमृत महोत्सव” के 75 सप्ताह के दौरान 75 ऐसी ट्रेनों को चलाने के लिए निविदा जारी की गई है।

7. वैज्ञानिकों के मुताबिक जिस एस्टेरोइड ने पृथ्वी से डायनासोर का अंत किया था, उसे किस नाम से पहचान मिली है?
चिक्सुलब प्रभावक
डायनासोर प्रभावक
प्रभावक क्षुद्रग्रह/ एस्टेरोइड
2008 GO20
Note: हमारे ग्रह पृथ्वी से डायनासोर और उनकी कई अन्य प्रजातियों का बड़े पैमाने पर विलुप्त होना 66 मिलियन वर्ष पहले हुआ था और जिसे व्यापक रूप से मेसोज़ोइक युग के अंत के रूप में स्वीकार किया गया है। हमारी पृथ्वी से डायनासोर का पूरी तरह सफाया करने के लिए जिम्मेदार क्षुद्रग्रह/ एस्टेरोयड मौजूदा मेक्सिको के पास गिरा था। चिक्सुलब प्रभावक के रूप में पहचानी गई इस बड़ी चट्टानी वस्तु की अनुमानित चौड़ाई लगभग 06 मील (10 किमी) थी।

8. ‘My Pad My Right’ (MPMR) परियोजना, नाबार्ड की एक पहल, किस राज्य में लांच की गयी?
मध्य प्रदेश
झारखण्ड
त्रिपुरा
अरुणाचल प्रदेश
Note: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने त्रिपुरा में ‘My Pad My Right’ (MPMR) परियोजना को लांच किया। यह परियोजना नाबार्ड और NAB फाउंडेशन की एक पहल है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सहायता अनुदान, मजदूरी सहायता और उपकरणों के माध्यम से बेहतर आजीविका और मासिक धर्म स्वच्छता प्रदान करती है। पहल के तहत एक सैनिटरी पैड बनाने की मशीन, दो महीने के लिए कच्चा माल, 50 दिनों की मजदूरी, सामान के साथ पैकेजिंग सामग्री और तीन चरणों में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार करने में मदद करना है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10