1. हाल है में चर्चा में रह 'इडा(Ida)' क्या हैं?
कोरोना वैक्सीन
पौधे की नई प्रजाति
अंतरिक्ष उपग्रह
हरिकेन तूफान
Note: इडा(Ida) एक प्रकार का हरिकेन तूफान है। ये पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी तूफान होते हैं। इनकी उत्त्पत्ति मैक्सिको की खाड़ी के अंदर होती हैं। ग्रैंड इस्ले द्वीप के समीप 'इडा' तूफान अमेरिका के लुइसियाना तट से टकराया और उस दौरान 241 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

2. भारत की कंपनी AFCONS ने किस देश में अब तक की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है?
इंडोनेशिया
मालदीव
चीन
जापान
Note: भारत की कंपनी AFCONS ने मालदीव में अब तक की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। इस परियोजना को Greater Male Connectivity Project के रूप में करार किया गया है। यह GCMP प्रोजेक्ट चीन की सहायता से बनाए गए सिनामाले ब्रिज से भी बड़ी परियोजना है।

3. किस राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के नए राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है?
महाराष्ट्र
तमिलनाडु
गुजरात
केरल
Note: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के नए राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। इससे पूर्व वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे।

4. किस मंत्रालय ने विज्ञान भवन से वाई-ब्रेक एप्प लांच किया है?
सांकृतिक मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
खेल मंत्रालय
आयुष मंत्रालय
Note: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विज्ञान भवन से वाई-ब्रेक एप्प लांच किया है। साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कई गतिविधियों और अभियानों का शुभारंभ किया गया है।


5. इनमे से किस एयरोस्पेस कंपनी ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चींटियां, एवोकाडो और रोबोटिक आर्म को लॉन्च किया है?
नासा
स्पेस एक्स
डीआरडीओ
इसरो
Note: एयरोस्पेस कंपनी स्पेस एक्स अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चींटियां, एवोकाडो और रोबोटिक आर्म को लॉन्च किया है। यह एक दशक में नासा के लिए SpaceX का 23वां मिशन होगा। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रीसाइकिल किये गये फाल्कन रॉकेट को आकाश में लांच किया गया है।

6. किसके द्वारा विकसित e-GOPALA एप्लिकेशन का वेब संस्करण लांच किया गया है?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
सांस्कृतिक मंत्रालय
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
एनटीपीसी बोर्ड
Note: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा विकसित e-GOPALA एप्लिकेशन का वेब संस्करण लांच किया गया है। यह पोर्टल डेयरी किसानों की सहायता के लिए है। इस पोर्टल पर डेयरी किसानों को डेयरी पशुओं की बेहतर उत्पादकता प्रदान करने के लिए वास्तविक समय की जानकारी दी गयी है।

7. 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में किस महिला खिलाडी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है?
अवनि लेखरा
दीपा सिंह
पलक कोहली
रुबीना फ्रांसिस
Note: टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता है। अवनि लेखरा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में 7 पदक जीते हैं। अवनि लेखरा का जन्म 8 नवम्बर 2021 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था।

8. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किस अभिनेता को ‘देश के मेंटॉर’ अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
कार्तिक आर्यन
शाहरुख़ ख़ान
सलमान खान
सोनू सूद
Note: अभिनेता सोनू सूद को ‘देश के मेंटॉर’ अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोनू सूद बच्चों को गाइड करेंगे। कोरोना वायरस को रोकने के लिए पिछले साल देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने आगे आकर लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने पीड़ित लोगों को लॉकडाउन में उनके घर पहुंचाने, उनका खाना देने, ट्रेन और बसों में टिकटों का इंतजाम किया था।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10