1. अगस्त माह के लिए किस देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है?
श्रीलंका
भारत
मालदीव
जापान
Note: भारत को इस वर्ष अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। भारत राष्ट्र आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा और शांति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई के तीन प्रमुख क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। 1 जनवरी, 2021 को सुरक्षा परिषद के एक अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल शुरू हुआ था।

2. राज्यसभा में नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2021 पारित होने के बाद बोर्ड के सदस्य 4 से बढ़कर कितने हो गए है?
5 सदस्य
6 सदस्य
7 सदस्य
8 सदस्य
Note: राज्यसभा में नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2021 पारित होने के बाद बोर्ड के सदस्य 4 से बढ़कर 6 हो गए है। इस विधेयक का उद्देश्य नारियल विकास बोर्ड के अध्यक्ष को गैर-कार्यकारी निदेशक बनाना है। जबकि गुजरात और आंध्र प्रदेश राज्य अपने प्रतिनिधियों को बोर्ड में नामित कर सकेंगे।

3. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला को किस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है?
इंदिरा गाँधी पुरस्कार
महात्मा गाँधी पुरस्कार
राजीव गाँधी पुरस्कार
लोकमान्य तिलक पुरस्कार
Note: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला को कोरोना महामारी के दौरान उनके काम के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लोकमान्य तिलक पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन बनाकर और फिर देश के नागरिकों को सस्ती कीमत पर दवा उपलब्ध कराकर कई लोगों की जान बचाई है।

4. 1 करोड़ फास्टैग जारी करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है?
Paytm
Jio
HDFC
Airtel
Note: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने हाल ही में घोषणा की कि उसने 2021 के पहले छह महीनों में करीब 40 लाख स्टिकर के साथ 1 करोड़ से अधिक फास्टैग आरएफआईडी जारी किए हैं। पेटीएम ने यह भी दावा किया कि 1 करोड़ का आंकड़ा सभी फास्टैग का लगभग 30% है। बता दें, भारत में 32 बैंकों द्वारा फास्टैग स्टिकर को जारी किया जाता है।


5. जो बाइडन ने किस देश में अमेरिकी युद्ध अभ्यासों को समाप्त करने की घोषणा की है/
अफगानिस्तान
इराक़
ईरान
फिलीपींस
Note: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इराक के प्रधानमंत्री मुस्ताफा अल-कादिमी के बीच इराक में 18 साल बाद अमेरिकी सेना के लड़ाकू मिशन को खत्म करने पर समझौता हुआ है। इस समझौते के मुताबिक साल 2021 के अंत तक इराक में लड़ाकू मिशन खत्म हो जाएगा। इससे पहले अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने 18 साल पहले सद्दाम हुसैन के शासन को हटाने हेतु इराक में सेना भेजी थी।

6. "महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार-2021" से किसे सम्मानित किया गया है?
सचिन तेंदुलकर
मुकेश अम्बानी
प्रियंका चोपड़ा
आशा भोंसले
Note: "महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार-2021" से आशा भोंसले को सम्मानित किया गया है। उन्हें सन 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार तथा सन 2008 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

7. लगातार 2 ओलम्पिक खेलों में देश के लिए पदक जितने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी कौन बानी है?
पीवी सिंधु
मीरा बाई चानू
साइना नेहवाल
एमसी मेरीकॉम
Note: पीवी सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीता है। सिंधु ने इससे पहले ब्राजील के शहर रियो में हुए ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल हासिल किया था। टोक्यो ओलम्पिक में सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से मात दी। इसके साथ सिंधु पहली भारतीय महिला खिलाडी बन गई है, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीता है।

8. शिक्षा मंत्रालय तथा CBSE ने किस कम्पनी के साथ मिल कर ‘AI For All’ पहल शुरू की है?
Microsoft
IBM
Google
Intel
Note: शिक्षा मंत्रालय तथा CBSE ने Intel के साथ मिलकर ‘AI For All’ पहल शुरू की है। यह पहल देश में सभी के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) की बुनियादी समझ पैदा करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इंटेल का ‘AI For All’ 4 घंटे का सीखने का कार्यक्रम है। यह सभी के द्वारा एक्सेस किया जा सकता है और एक छात्र के लिए उतना ही लागू होता है जितना कि घर में रहने वाले माता-पिता या किसी भी क्षेत्र में एक पेशेवर और यहां तक ​​कि देश के एक वरिष्ठ नागरिक के लिए भी। इंटेल के इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के पहले वर्ष में 1 मिलियन नागरिकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इसके उपयोग और कार्य से परिचित कराना है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10