1. किस देश ने विशाल बेहेतन (BAIHETAN) जलविधुत संयंत्र की दो इकाइयों को ऑपरेशनलाइज किया, जो दुनिया भर में निर्माणधीन सबसे बड़ी जलविधुत परियोजना है?
अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया
चीन
रूस
Note: चीन ने विशाल बेहेतन (BAIHETAN) जलविधुत संयंत्र की दो इकाइयों को ऑपरेशनलाइज किया, जो निर्माणधीन सबसे बड़ी जलविधुत परियोजना है। बेहेतन जलविधुत परियोजना का निर्माण चाइना थ्री गोरजेस कॉर्पोरेशन ने किया है जो दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपॉवर प्लांट का संचालक है। इस परियोजना की कूल स्थापित क्षमता 16 मिलियन किलोवाट है।

2. सरकार ने किस देश से बिना लाइसेंस के जून 2022 तक आलू के आयात को मंजूरी दे दी है?
नेपाल
बांग्लादेश
भूटान
म्यांमार
Note: सरकार ने भूटान से जून 2022 तक बिना लाइसेंस आलू आयात की अनुमति दी है। सरकार के इस कदम से आलू की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। पहले केवल 31 जनवरी, 2021 तक बिना लाइसेंस के आयात की अनुमति थी।

3. राजस्थान में नहर से सिंचाई पानी की चोरी रोकने हेतु पहला पुलिस थाना किस जिले में बनाया जाएगा?
बीकानेर
गंगानगर
हनुमानगढ़
चूरू
Note: सिंचाई पानी चोरी रोकने के लिए राजस्थान का पहला पुलिस थाना नोहर(हनुमानगढ़) में खोलने के लिए सरकार ने वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। पुलिस थाना शुरू होने के बाद सिंचाई पानी चोरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। थाने में 60 कर्मचारियों का जाब्ता होगा, इसमें सिर्फ पानी चोरी के मामले दर्ज होंगे।

4. ITU द्वारा जारी वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में भारत कौन-से स्थान पर रहा है?
49वें
35वें
14वें
10वें
Note: भारत अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union- ITU) के वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में 37 स्थानों की बढ़त के साथ 10वें स्थान पर पहुँच गया है।


5. राजस्थान में "प्रशासन शहरों के संग" अभियान की शुरुआत कब की जाएगी?
15 अगस्त 2021
2 अक्टूबर 2021
1 दिसंबर 2021
14 नवंबर 2021
Note: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 2 अक्टूबर, 2021 को "प्रशासन शहरों के संग"अभियान की शुरुआत की जाएगी। "प्रशासन शहरों के संग" अभियान में सरकार धारा 69 (ए) के तहत लोगों को पट्टे जारी करने वाली है।

6. हाल ही में कोनसा देश विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त देश घोषित हुआ है?
कनाडा
चीन
पाकिस्तान
सिंगापुर
Note: डब्ल्यूएचओ द्वारा मलेरिया से मुक्त घोषित होने वाला चीन दुनिया का 40वां देश बन गया है।

7. 'इंद्रजाल' क्या है?
स्वदेशी ड्रोन डिफेंस सिस्टम
मल्टीपल रॉकेट सिस्टम लॉन्चिंग
क्रूज मिसाइल
लिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम
Note: ग्रीन रोबोटिक्स कम्पनी ने ‘इंद्रजाल’ नाम का पहला स्वदेशी ड्रोन डिफेंस सिस्टम तैयार किया है। यह ड्रोन डिफेंस 1000 से 2000 स्‍क्‍वॉयर किलोमीटर तक मौजूद खतरों को नाकाम करता है।

8. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AFSPA के तहत किस राज्य को और छह महीनों के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है?
मिजोरम
मणिपुर
नागालैंड
असम
Note: पूरे नगालैंड राज्य को 30 जून. 2021 से और छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। सशस्त्र बल अधिनियम (AFSPS) बढ़ा दिया गया है। यह कानून सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और किसी को भी बिना वारंट गिरफ्तार करने की शक्ति प्रदान करता है। इस कानून के तहत दिसंबर के अंत तक पूर्वोत्तर का यह पूरा राज्य अशांत क्षेत्र माना जाएगा।


9. शतरंज में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
लियोन मेंडोंका
अभिमन्यु मिश्रा
सर्गेई कारजाकिन
डी.गुकेश
Note: भारतीय मूल के 12 वर्षीय अभिमन्यु मिश्रा चेस के सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर बन गए हैं। अभिमन्यु ने जब ये रिकॉर्ड तोड़ा है तब उनकी उम्र मात्र 12 साल, 4 महीने और 25 दिन है। अभिमन्यु ने ये जीत बुडापेस्ट में हो रहे वेजेर्केप्जो जीएम मिक्स टूर्नामेंट में दर्ज की है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10