1. निम्न में से किस पॉवर स्टेशन ने एक महीने में सबसे अधिक बिजली पैदा करने का रिकॉर्ड बनाया है?
रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन
नापथा झाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन
धौलीगंगा पावर स्टेशन
किशनगंगा हाइड्रो पावर स्टेशन
Note: सतलुज जल विद्युत निगम के नापथा झाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हाल ही में 1216.56 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करके 1212.10 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

2. लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (LSHTM) तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), आयुष मंत्रालय ने साथ मिलकर कोविड-19 से उबरने के लिए किस औषधीय पौधे पर अध्ययन करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
अडूसा
अश्वगंधा
आंवला
ब्राम्ही
Note: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) और लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (LSHTM) ने कोविड-19 से रिकवरी को बढ़ावा देने के लिए ‘अश्वगंधा’ पर अध्ययन करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। ब्रिटेन के तीन शहरों बर्मिंघम, लीसेस्टर और लंदन में 2000 प्रतिभागियों पर क्लिनिकल परीक्षण किया जाएगा।

3. भारत की सबसे हल्की मेट्रो ट्रेन पुणे मेट्रो के लिए किस देश से भेजी गयी है?
जापान
कनाडा
इटली
अमेरिका
Note: टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के मुताबिक, भारत की सबसे हल्की मेट्रो ट्रेन पुणे मेट्रो के लिए इटली से भेजी गयी है। इटली से कुल 34 ट्रेनें भेजी जाएंगी जिसे हर ट्रेन में 3 कोच होंगे। ये सभी कोच सितंबर, 2021 में पुणे पहुंचेंगे। पुणे मेट्रो के लिए 102 मेट्रो कोचों की आपूर्ति का आर्डर दिया गया था।

4. म्यांमा सेना के प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन आंग लाइंग ने अपने आप को किस पद पर नियुक्त किया है?
प्रधानमंत्री
राष्ट्रपति
विदेश मंत्री
सेना प्रमुख
Note: म्यांमा सेना के प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन आंग लाइंग ने अपने आपको म्यांमा प्रधानमंत्री घोषित किया है। म्यांमा की राज्य प्रशासन परिषद को ‘म्यांमार की कार्यवाहक सरकार’ के रूप में नया नाम दिया गया है।


5. किस देश ने 3 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की घोषणा की है?
जापान
चीन
यूएई
अमेरिका
Note: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 3 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीके लॉन्च किए। UAE 3-17 वर्ष की आयु के बच्चों को चीन के सिनोफार्म COVID-19 वैक्सीन लगाएगा। यह फैसला क्लिनिकल ट्रायल और व्यापक मूल्यांकन के बाद लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 900 बच्चों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए परीक्षण की निगरानी की गई थी। संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की उच्चतम टीकाकरण दरों में से एक है।

6. हाल ही में किस राज्य के 'वन और पर्यावरण विभाग' ने राज्य में तेंदुओं की डीएनए प्रोफाइलिंग करने का निर्णय लिया है?
तमिलनाडु
केरल
कर्नाटक
ओडिशा
Note: ओडिशा के 'वन और पर्यावरण विभाग' द्वारा राज्य में तेंदुओं की डीएनए प्रोफाइलिंग करने का फैसला किया गया है। यह पद्धति, शिकारियों और व्यापारियों से तेंदुओं की खाल और अन्य अंगों को जब्त करने के बाद, इनकी मौत और इसके कारणों का पता लगाने में सहायक होगी। इसका उद्देश्य वन्यजीव अपराधों, विशेष रूप से तेंदुओं के अवैध शिकार, के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना। है।

7. भारत और किस देश के बिच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक सेवा वापस शुरू हुई है?
श्रीलंका
नेपाल
म्यांमार
बांग्लादेश
Note: भारत और बांग्लादेश के बीच 1 अगस्त 2021 से हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे मार्ग के माध्यम से मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू हो गया है। 1947 में विभाजन के बाद से लेकर 1965 तक दोनों देशों के बीच इस रेल मार्ग पर ट्रेनें चलती थी, लेकिन 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद, दोनों देशों के बीच रेल सेवा बंद हो गई थी। 56 साल बाद भारत-बांग्लादेश चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक वापस शुरू किया गया है।

8. हाल ही में किस देश में रहने वाले सभी डॉक्टर्स को गोल्डन वीज़ा प्रदान करने की घोषणा की है?
फ्रांस
रूस
अमेरिका
संयुक्त अरब अमीरात
Note: संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले डॉक्टर्स को अब गोल्डन वीजा दिया जाएगा। फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप (ICA) ने यूएई में रहने वाले डॉक्टरों को गोल्डन वीजा जारी करने की सुविधा के लिए 'गोल्डन रेजिडेंसी सर्विसेज' की शुरुआत की है। सेवाओं के तहत डॉक्टर्स और उनके परिवार को 10 साल का रेजिडेंसी वीजा मिलेगा। यूएई यह सुविधा इसलिए दे रहा है ताकि वैश्विक मंच पर नौकरी, निवास और पढ़ाई के लिए वह अपनी पहचान सबसे पसंदीदा देश के रूप बना सके।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10