1. टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत ने कुल कितने पदक प्राप्त किए है?
5 पदक
6 पदक
7 पदक
8 पदक
Note: टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत ने कुल 7 पदक प्राप्त किए है। इन 7 पदकों में एक गोल्ड, दो रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

2. किस राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण कार्यक्रम लांच किया है?
केरल सरकार
गुजरात सरकार
पंजाब सरकार
राजस्थान सरकार
Note: राजस्थान सरकार ने हाल ही में व्यवधान से प्रभावित महिलाओं और बच्चों के लाभ के लिए पोषण कार्यक्रम लांच किए है। इस कार्यक्रम के तहत इंदिरा रसोई योजना गरीबों और जरूरतमंदों को दिन में दो बार भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

3. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने किस शहर में फ़ूड डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक-साइकिल लांच करने की घोषणा की है?
चेन्नई
दिल्ली
पुणे
हैदराबाद
Note: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने हैदराबाद में फ़ूड डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक-साइकिल हीरो लेक्ट्रो कार्गो (HLC) के साथ मिलकर लांच करने की घोषणा की है। यह पायलट प्रोजेक्ट के तहत अगस्त, 2021 में शुरू हो जाएगी। यह ई-साइकिल सस्ती हैं और कंपनी को अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सक्षम बनाती हैं।

4. निम्न में से किस आईआईटी संस्थान ने उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी मोबाइल एप्प “EEW” लांच किया है?
आईआईटी रुड़की
आईआईटी मद्रास
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी खडगपुर
Note: आईआईटी रुड़की ने हाल ही में उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए “EEW” लांच किया है। यह Earthquake Early Warning Mobile App आपदा की शुरुआत के बारे में लोगों को जागरूक कर देगा। इस एप्प को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित किया गया था।


5. इनमे से किस पोलिटिकल पार्टी के नेता जवाहर सरकार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है?
भारतीय कांग्रेस
टीएमसी
भाजपा
आम आदमी पार्टी
Note: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पोलिटिकल पार्टी के नेता जवाहर सरकार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है।वे प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी है। इस वर्ष की शुरुआत में टीएमसी के पूर्व नेता दिनश त्रिवेदी ने राज्यसभा की सीट खाली कर दी थी उनके जगह जवाहर सरकार को चुना गया है।

6. दिल्ली सरकार ने हाल ही में विधायकों के वेतन में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
66 प्रतिशत
12 प्रतिशत
35 प्रतिशत
52 प्रतिशत
Note: दिल्ली की कैबिनेट ने हाल ही में विधायकों के वेतन में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी एक दशक के बाद विधायकों के मौजूदा मासिक वेतन और भत्तों को 54,000 रुपये से बढ़ाकर 90,000 रुपये करने के लिए की गयी है।

7. टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत को एकमात्र स्वर्ण पदक किस खेल में प्राप्त हुआ है?
हॉकी
बैडमिंटन
गोल्फ
जैवलिन थ्रो
Note: टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत को एकमात्र स्वर्ण पदक जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में प्राप्त हुआ है। नीरज ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही नीरज ने 121 साल के इतिहास में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड में भारत को सोना दिला दिया है। वह फील्ड एंड ट्रैक में गोल्ड जीतने वाले पहले और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं।

8. ज़ूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 100 वर्षों में पहली महिला निदेशक कौन बानी है?
डॉ ममता घोष
डॉ धृति बनर्जी
डॉ क़ुदसिआ तहसीन
डॉ अनुप्रिया कटारिया
Note: भारत सरकार ने भारतीय प्राणि सर्वेक्षण के निदेशक के रूप में डॉ धृति बनर्जी की नियुक्ति को मंजूरी दी। वह एक विपुल वैज्ञानिक हैं, जो जन्तुभूगोल, वर्गिकी, पदविज्ञान और मॉलिक्यूलर सिस्टमैटिक्स में शोध कर रही हैं। 2016 में अपने शताब्दी समारोह के अवसर पर, बनर्जी ने द ग्लोरियस 100 वूमेन्स साइंटिफिक कंट्रीब्यूशन इन जेडएसआई (The Glorious 100 Women’s Scientific Contribution in ZSI) का सह-लेखन किया था, जिसने पशु-संबंधित समूहों के क्षेत्र में महिला वैज्ञानिकों के योगदान का वर्णन किया था।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10