1. सन फार्मा ने डॉक्टरों, उनके परिवारों और समुदायों के कल्याण के लिए कौनसी विशेष पहल शुरू की है?
आभार
सम्मान
संकल्प
रक्षक
Note: सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने डॉक्टरों, उनके परिवारों और समुदाय के कल्याण के लिए एक विशेष पहल 'संकल्प' शुरू करने की घोषणा की। डॉक्टर समाज अपनी जान जोखिम में डालकर महामारी के समय में अथक परिश्रम कर रहे हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उनके स्वास्थ्य और कल्याण को पहचानने और उनकी देखभाल करने के लिए, सन फार्मा ने 'संकल्प' के तहत बहुआयामी पहल शुरू करने की घोषणा की।

2. किस राज्य की हाई कोर्ट ने वहाँ के मुख्यमंत्री पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है?
हरियाणा
राजस्थान
पश्चिम बंगाल
उत्तर प्रदेश
Note: कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस कौशिक चंदा ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बनर्जी पर पांच लाख का जुर्माना भी लगाया है।

3. हाल ही में "जोवेनेल मोड़से" की हत्या हुई है, वह किस देश के राष्ट्रपति थे?
इराक़
पेरू
हैती
कोलंबिया
Note: कैरेबियाई देश "हैती" के राष्‍ट्रपति "जोवेनेल मोड़से" और उनकी पत्‍नी पर उनके निवास पर एक हमले में गोली मार दी गई। इस घटना में राष्ट्रपति जोवेनेल मोड़से की मृत्यु हो गई तथा उनकी पत्नी घायल हो गई। राष्ट्रपति की हत्या के बाद देश में आपात स्थिती की घोषणा की है।

4. विश्‍व का पहला महिला सोलो मोटरसाइकिल अभियान किस देश में समंपन्न हुआ है?
भारत
रूस
जापान
चीन
Note: भारत में विश्‍व का पहला महिला सोलो मोटरसाइकिल अभियान 9 जुलाई, 2021 को नई दिल्‍ली में सीमा सड़क भवन पर सपन्‍न हुआ। कंचन उगुसांदी ने इस अभियान में उत्‍तरी हिमालय क्षेत्र के 18 दुर्गम दर्रों की यात्रा की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 11 जून, 2021 को नई दिल्‍ली से कंचन उगुसांदी को इस यात्रा पर जाने के लिए रवाना किया था।


5. किस राज्य सरकार ने खुद का एक OTT प्लेटफार्म लॉन्च करने का प्रस्ताव रखा है?
तेलंगाना
तमिलनाडु
कर्नाटक
केरल
Note: केरल सरकार ने अपना खुद का ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव रखा है। राज्य सरकार ने इसे 1 नवंबर तक लॉन्च करने की योजना बनाई है।

6. किस राज्य सरकार ने एक टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई है?
हिमाचल प्रदेश
राजस्थान
मध्य प्रदेश
ओडिशा
Note: राजस्थान सरकार ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला एक टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई है।

7. भारत में वित्त मंत्रालय के अधीन कितने विभाग शामिल है?
7
6
5
4
Note: वित्त मंत्रालय के अधीन अब 6 मंत्रालय हो गए है। ये निम्न प्रकार है- 1.आर्थिक मामलों का विभाग, 2.राजस्व विभाग, 3.व्यय विभाग, 4.वित्तीय सेवा विभाग, 5.निवेश तथा सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग, 6.लोक उद्यम विभाग।

8. हाल ही में चर्चा में रहा जेबेल अली बंदरगाह किस देश में स्थित है?
कम्बोडिया
पेरू
श्रीलंका
संयुक्त अरब अमीरात
Note: दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में इमारतें हिल गयीं।


9. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस भरतीय को "हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड-2021" से सम्मानित किया गया है?
राज कुमार
कौशिक बसु
वी मुरलीधर
अरुण यादव
Note: भारतीय अर्थशास्त्री कौशिक बसु को अर्थशास्त्र के लिए "हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड-2021" से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार जर्मनी के हैम्बर्ग के बुसेरियस लॉ स्कूल के प्रोफेसर डॉ हंस-बर्न्ड शेफ़र द्वारा प्रदान किया गया है।

10. 'भारतीय सेना' ने जम्मू कश्मीर में अपनी फायरिंग रेंज का नाम किस अभिनेत्री के नाम पर रखा है?
कंगना रनौत
प्रियंका चोपड़ा
माधुरी दीक्षित
विद्या बालन
Note: भारतीय सिनेमा के विकास में अभिनेत्री विद्या बालन के योगदान को देखते भारतीय सेना ने कश्मीर में अपनी एक फायरिंग रेंज का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के नाम पर रखा है। विद्या बालन फायरिंग रेंज जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में स्थित है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10