1. हाल ही में फेरारी(Ferrari) ने किसे अपना नया CEO नियुक्त किया है?
रिचर्ड मोरे
जॉन एल्केन
बेनेडेटा विग्ना
इनमे से कोई नहीं
Note: फेरारी(Ferrari) ने बेनेडेटो विग्ना (Benedetto Vigna) को अपनी कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया। उनसे पहले इस पद पर जॉन एल्कैन थे।

2. हाल ही में किस देश की नौसेना फुली स्टील्थ वॉरशिप बना रही है?
फ़्रांस
रूस
जापान
अमेरिका
Note: रूस अपनी नौसैनिक ताकत को बढ़ाने के लिए स्टील्थ तकनीकी से लैस युद्धपोत का निर्माण कर रहा है। रूसी नौसेना के अधिकारियों ने बताया है कि यह युद्धपोत अगले साल के पहले तीन महीनों में कमीशन किया जा सकता है। इस युद्धपोत के शामिल होते ही रूसी नौसेना की ताकत बहुत बढ़ जाएगी। यूरोप और आर्कटिक में रूस के साथ सैन्य प्रतिस्पर्धा में लगे अमेरिका के लिए यह युद्धपोत समस्या खड़ी कर सकता है।

3. हाल ही में किस देश ने 'विवादास्पद सोशल मीडिया टैक्स' को खत्म कर दिया है?
तुर्की
नाइजीरिया
पेरू
युगांडा
Note: 2018 में युगांडा में विवादास्पद कानून पास किया गया था, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर लोगों को टैक्स देना होता था। अब युगांडा ने इस 'विवादास्पद सोशल मीडिया टैक्स' को खत्म कर दिया है।

4. 11 जून, 2021 को जानी-मानी शख्सियत अशोक पनगड़िया का निधन हो गया। उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से था?
सिनेमा
राजनीति
पर्यावरण
चिकित्सा
Note: देश के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. अशोक पनगढ़िया का कोरोना के चलते को निधन हो गया। जयपुर के EHCC अस्पताल ने उनके निधन की जानकारी दी है।


5. 10 जून, 2021 को जारी उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट (AISHI) के अनुसार वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक छात्र नामांकन में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है?
09.0%
13.9%
11.4%
10.3%
Note: वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक पिछले पाँच वर्षों की अवधि में छात्र नामांकन में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 के दौरान उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 3.85 करोड़ रहा जबकि वर्ष 2018-19 में यह 3.74 करोड़ था।

6. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है?
10 जून
12 जून
13 जून
16 जून
Note: हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) के रूप में मनाया जाता है। 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) ने इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों से श्रम कराने और इसे प्रोत्साहित करने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है।

7. “The Costs of Climate Change in India” रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण 2040 तक भारत की गरीबी दर में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
5%
2%
4%
3.5%
Note: लंदन बेस्ड वैश्विक थिंक टैंक ओवरसीज डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (Overseas Development Institute) द्वारा ‘The Costs of Climate Change in India’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण वर्ष 2040 तक भारत की गरीबी 3.5% बढ़ जाएगी। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2100 तक जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को लगभग 3 से 10% जीडीपी का नुकसान होगा।

8. किस अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने वर्ष 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लिए एक राजनीतिक घोषणा को अपनाया है?
संयुक्त राष्ट्र महासभा
विश्व स्वास्थ्य संगठन
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ
अंतर्राष्ट्रीय मेरीटाइम संगठन
Note: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2030 तक दुनिया से एड्स को समाप्त करने के लिए एक तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है। इस संबंध में एक अनुमोदन पारित किया था और इसमें एड्स की वर्तमान स्थिति का उल्लेख किया गया है। इस घोषणा को 165 मतों के साथ अपनाया गया है।


9. कोविड-19 के रोगियों के लिए किसने कवच पर्सनल लोन योजना लॉन्च की है ?
SBI
ICICI
पोस्ट ऑफिस
एक्सिस बैंक
Note: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Loan Scheme) ने कोविड मरीजों के लिए कोलैटरल-फ्री यूनिक लोन ऑफरिंग- ‘कवच पर्सनल लोन’ (Kavach Personal Loan Scheme) लॉन्च किया है. कम्पनी के मुताबिक यह ऋण ग्राहक और उसके परिवार के सदस्यों के कोविड उपचार के खर्च को कवर करता है. एसबीआई के एक बयान में कहा गया है कि इस योजना के तहत, ग्राहक 60 महीने के लिए 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की प्रभावी ब्याज दर पर 5 लाख रुपये तक का ऋण (Kavach Personal Loan Scheme Benifits) प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें तीन महीने की मोहलत शामिल है।

10. क्रिकेट कोचिंग वेबसाइट "CRICURU" किसने लॉन्च की है?
राहुल द्रविड़
विराट कोहली
वीरेंद्र सहवाग
सचिन तेंदुलकर
Note: वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट कोचिंग वेबसाइट "CRICURU" लॉन्च की है। इसका लक्ष्य उदीयमान क्रिकेटरों के सीखने के अनुभव को नये सिरे से परिभाषित करना है। इसमें एबी डिविलियर्स, ब्रायन लारा, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह और जोंटी रोड्स जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10