1. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर किसे दिया गया है?
रिलायंस ग्रुप
मित्तल ग्रुप
टाटा ग्रुप
अडाणी ग्रुप
Note: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर अडाणी ग्रुप को दिया गया है। अडाणी ग्रुप बीते कुछ सालों से एविएशन सेक्टर में काम कर रहा है। अडाणी ग्रुप बिजनेस, लक्जरी और मनोरंजन के लिए भविष्य का एयरपोर्ट इकोसिस्टम खड़ा करेगा।

2. कौन सा केंद्र शासित प्रदेश सभी निवासियों और अतिथि आबादी का टीकाकरण करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
चंडीगढ़
लद्दाख
दिल्ली
अंडमान निकोबार
Note: लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में सभी निवासियों और अतिथि आबादी का टीकाकरण करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। जिसमे प्रवासी मजदूरों, होटल श्रमिकों और क्षेत्र में अपनी आजीविका कमाने वाले नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।

3. किस राज्य सरकार ने "खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021" को वर्ष 2022 में आयोजित करने की घोषणा की है?
मध्य्प्रदेश
हरियाणा
गुजरात
पंजाब
Note: हरियाणा सरकार ने "खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021" को टालते हुए वर्ष 2022 में आयोजित करने की घोषणा की है। "खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021" नवंबर में हरियाणा में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब इसे 2022, फरवरी में आयोजित करने की घोषणा की है।

4. राजस्थान सरकार ने चिकित्सा सेवाओं के तहत कौनसे क्लिनिक खोलने की घोषणा की है?
सार्वजनिक अस्पताल
शिशु क्लिनिक
प्रौढ़ क्लिनिक
जनता क्लिनिक
Note: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्लम एरिया और कच्ची बस्ती से जुड़े लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा की है। इसके माध्यम से स्लम एरिया में मरीजों को निशुल्क दवा और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


5. "द 16 मोस्ट रोमांटिक सिटिज ऑन अर्थ" के 16 शहरों में भारत का कौन शहर शामिल है?
उदयपुर
हैदराबाद
इंदौर
कोलकाता
Note: प्लेनेट-डी की ट्रैवल लिस्ट "द 16 मोस्ट रोमांटिक सिटिज ऑन अर्थ" में भारत से एकमात्र उदयपुर शहर को चुना गया है। इस लिस्ट में उदयपुर को पूरी दुनिया में चौथा स्थान मिला है।

6. भारत के किस शहर में राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी है?
चेन्नई
दिल्ली
पटना
पुणे
Note: बिहार के पटना में राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी है। इस केंद्र में गंगा नदी की लुप्तप्राय डॉल्फिन का संरक्षण किया जाएगा। प्रोजेक्ट डॉल्फ़िन को प्रोजेक्ट टाइगर की तर्ज पर शुरू किया गया है, जिससे बाघों की आबादी बढ़ाने में मदद मिली थी।

7. अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले अरबपति कौन बने है?
रिचर्ड ब्रैनसन
जेफ्फ बेजोस
एलेन मस्क
जैक मा
Note: ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले पहले अरबपति बन गए है। उन्होंने वर्जिन गेलेक्टिक द्वारा विकसित वीएसएस यूनिटी अंतरिक्ष विमान पर सवार होकर न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी। वीएसएस यूनिटी पर सवार इस 06 सदस्यीय दल ने पृथ्वी पर वापस लौटने से पहले अंतरिक्ष में लगभग एक घंटा बिताया था।

8. सिविल डिफेंस वोलेंटियर्स के लिए देश का दूसरा प्रशिक्षण केंद्र कहा स्थापित किया जाएगा?
राजस्थान
गुजरात
उत्तरप्रदेश
आंध्रप्रदेश
Note: सिविल डिफेंस वोलेंटियर्स के लिए देश का दूसरा प्रशिक्षण केंद्र राजस्थान में स्थापित किया जाएगा।


9. देश का पहला निजी तरलीकृत प्राकृतिक गैस संयंत्र(LNG) किस शहर में स्थापित किया गया है?
गांधीनगर
नागपुर
बाड़मेर
रतलाम
Note: देश का पहला निजी तरलीकृत प्राकृतिक गैस संयंत्र(LNG) नागपुर शहर में स्थापित किया गया है। यह प्लांट नागपुर-जबलपुर हाईवे के पास कैम्पटी रोड पर स्थापित किया गया है।

10. भारत के पहले 'क्रिप्टोगैमिक गार्डन' का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
देहरादून
जबलपुर
जयपुर
भोपाल
Note: उत्तराखंड के देहरादून में देश के पहले 'क्रिप्टोगैमिक उद्यान' का उद्घाटन किया गया है। यह उद्यान 9000 फीट की ऊंचाई पर तीन एकड़ क्षेत्र में बसाया गया है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10