1. 'इंडिगऊ' स्वदेशी चिप किस संस्था द्वारा विकसित की गई है?
स्कूल ऑफ़ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, पंजाब
वेटेरनरी बायोटेक्नोलॉजी डिवीज़न, बरैली
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, हैदराबाद
एनिमल बायोटेक्नोलॉजी सेंटर, करनाल
Note: 'इंडिगऊ' स्वदेशी चिप को जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी (एनएआईबी) हैदराबाद के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से विकसित किया गया है। यह गिर, कांकरेज, साहीवाल, ओंगोल आदि देशी मवेशियों की नस्लों की शुद्ध किस्मों के संरक्षण के लिये भारत की पहली कैटल जीनोमिक चिप है। यह चिप बेहतर चरित्रों के साथ हमारी अपनी नस्लों के संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने और वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में मदद करेगी।

2. देश के पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी कौन करेगा?
हिमाचल प्रदेश
लद्दाख
जम्मू कश्मीर
उत्तराखंड
Note: देश के पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी लद्दाख करेगा। यह आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म फेस्टिवल्स निदेशालय के तत्वावधान से किया जाएगा। 24 से 28 सितंबर 2021 को प्रस्तावित पांच दिवसीय फेस्टिवल में लद्दाख को फिल्म निर्माण के लिए एक बेहतरीन संभावना के रूप में पेश किया जाएगा।

3. 127वाँ संविधान संशोधन विधेयक, 2021 निम्न में से किससे सम्बन्धित है-
अन्य पिछड़ा वर्ग
वस्तु एवं सेवा कर
अल्प संख्यक आरक्षण
SC/ST आरक्षण
Note: 127वाँ संविधान संशोधन विधेयक, 2021 सर्वसम्मति से पारित हुआ है। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की अपनी सूची की पहचान करने और उसे नोटिफ़ाई करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की शक्ति को दोबारा बहाल करना है।

4. किस राज्य ने अपने प्रोजेक्ट लायन के लिए केंद्र सरकार से 2000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है?
राजस्थान
केरल
असम
गुजरात
Note: गुजरात सरकार ने प्रोजेक्ट लायन के लिए केंद्र सरकार से 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को प्रोजेक्ट लायन की घोषणा की थी। इसे प्रोजेक्ट हाथी और प्रोजेक्ट टाइगर के आधार पर तैयार किया जाना है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने यह बताया है कि, आने वाले वर्षों में प्रोजेक्ट लायन के तहत शेर संरक्षण और प्रजनन के बीच की कड़ी को मजबूत किया जाएगा।


5. भारत सरकार ने वर्ष 2018 के लिए कितने अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार देने की घोषणा की है?
58
55
62
69
Note: भारत सरकार ने वर्ष 2018 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार (PMSA) की घोषणा की। ये पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों के विभागीय उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र में कार्यरत 69 श्रमिकों को प्रदान किए जायेंगे। इस वर्ष प्रधान मंत्री श्रम पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए हैं, अर्थात् श्रम भूषण पुरस्कार, जिसमें प्रत्येक को 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, श्रम वीर/श्रम वीरांगना पुरस्कार में 60,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है और श्रम श्री/श्रम देवी पुरस्कार, जिसमें प्रत्येक का नकद पुरस्कार 40,000 रुपये है।

6. किस देश ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है?
रूस
भारत
पकिस्तान
अमेरिका
Note: पाकिस्तान ने ‘गज़नवी’ नाम की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह एक परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मारने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 290 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। गजनवी मिसाइल का परीक्षण दिन और रात दोनों मोड में किया गया है।

7. टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग-2021 में नीरज चोपड़ा कौन से स्थान पर पहुच गए है?
चौथे
तीसरे
दूसरे
पहले
Note: टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग-2021 में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा दुसरे स्थान पर पहुच गए है। वे 1315 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पहले स्थान पर 1396 स्कोर के साथ जर्मन के एथलीट जोहान्स वेटर है।

8. देश के कितने जिलों में "फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0" की शुरुआत हुई है?
545
689
744
790
Note: "फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0" कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर, 2021 तक हर सप्ताह 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार, 744 जिलों में “फिट इंडिया फ्रीडम रन”, 744 जिलों में से प्रत्येक में 75 गांवों और 30,000 शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। देश भर के संस्थानों में इस पहल के माध्यम से 7.50 करोड़ से अधिक युवा और नागरिक दौड़ में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। यह "फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0" 13 अगस्त 2021 से शुरू होकर 02 अक्टूबर 2021 तक चलेगा, जबकि पहला संस्करण 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2020 तक आयोजित किया गया था





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10