1. पीएम मोदी 24 सितंबर को किस शहर में होने वाले क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे?
दुबई
दिल्ली
लन्दन
वाशिंगटन
Note: विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में होने वाले क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के उच्च स्तरीय खंड की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

2. निम्न में से किस मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों के निःशुल्क पंजीकरण की घोषणा की है?
सांस्कृतिक मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
खेल मंत्रालय
Note: खेल मंत्रालय ने स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच अच्छे स्वास्थ्य और उनमे खेल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पहला राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता यानी “फिट इंडिया क्विज” लांच की है। मंत्रालय ने हाल ही में फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों के निःशुल्क पंजीकरण की घोषणा की है।

3. भारत में कितने गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना जल्द ही लांच किये जाने की घोषणा की गयी है?
46000 गांवों
36000 गांवों
26000 गांवों
16000 गांवों
Note: जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा भारत में 36000 गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना जल्द ही शुरू किये जाने की घोषणा की गयी है, जिसके तहत 50% आदिवासी आबादी वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जबकि असम राज्य के लगभग 1700 आदिवासी गांवों को आदर्श गांव में बदला जाएगा।

4. भारत और किस देश के बीच हाल ही में सामरिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी (SCEP) लांच की गयी है?
चीन
अमेरिका
अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
Note: भारत के प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी और अमेरिकी ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम ने हाल ही में भारत-अमेरिका सामरिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी (SCEP) लांच की है, जिसमे दोनों देशो के बीच प्रगति और प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा की गयी।


5. निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने आर्थिक संकट के बीच की नई सरकार की घोषणा की है?
यूगांडा
मलेशिया
लेबनान
सीरिया
Note: लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने आर्थिक संकट के बीच हाल ही में 24 मंत्रियों की अपनी नई सरकार की घोषणा की है। नजीब मिकाती ने संसद अध्यक्ष नबीह बेरी की उपस्थिति में नई सरकार की एक डिक्री पर हस्ताक्षर किये है। लेबनान एक ऐसा छोटा भूमध्यसागरीय देश है जो आर्थिक मंदी से गुजर रहा है।

6. ‘Human Rights and Terrorism in India’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
मुलायम सिंह यादव
लाल कृष्ण आडवाणी
गुलाम नबी आज़ाद
सुब्रमण्यम स्वामी
Note: भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ‘Human Rights and Terrorism in India’ नामक एक पुस्तक प्रकाशित की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे आतंकवाद का मुकाबला उचित प्रतिबंधों के भीतर मानव और मौलिक अधिकारों के साथ किया जा सकता है, जिसे संविधान द्वारा अनुमत और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखा गया है।

7. भारत और किस देश ने 13 सितंबर 2021 को संयुक्त रूप से एजेंडा 2030 पार्टनरशिप का क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग (CAFMD) लॉन्च किया है?
रूस
नेपाल
चीन
अमेरिका
Note: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 13 सितंबर 2021 को संयुक्त रूप से एजेंडा 2030 पार्टनरशिप का क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग (CAFMD) लॉन्च किया है। जलवायु के लिए अमेरिका के विशेष राष्ट्रपति दूत जॉन केरी 12-14 सितंबर को भारत की यात्रा पर हैं। इससे पहले, उन्होंने जलवायु संकट से निपटने के लिए अपनी भारत यात्रा के एक हिस्से के तौर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी मुलाकात की थी।

8. निम्न में से किस देश ने आगे बनने वाले सभी नए घरों में ईवी चार्जिंग की सुविधा देने वाले घरों के निर्माण की घोषणा की है?
इंग्लैंड
चीन
नेपाल
भारत
Note: इंग्लैंड ने आगे बनने वाले सभी नए घरों में ईवी चार्जिंग की सुविधा देने वाले घरों के निर्माण की घोषणा की है। इंग्लैंड की सरकार इस तरह की नई व्यवस्था के तहत सभी घरों और ऑफिस के बाहर स्मार्ट चार्जिंग डिवाइस स्थापित कर रही है, जिसमें ऑफ पीक घंटों के दौरान कोई भी वाहन मालिक अपने वाहनों को स्वचालित रूप से चार्ज कर सकते हैं। सभी ऑफिस ब्लॉक में भी पांच पार्किंग स्थानों के लिए एक चार्ज प्वाइंट स्थापित करना होगा। अधिक चार्जिंग प्वाइंट रहने से यह भी विवाद खत्म हो जाएगा कि कौन पहले चार्ज करे।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10