1. किस ई-कॉमर्स कंपनी ने प्लास्टिक पैकेजिंग को समाप्त कर दिया है?
अमेज़न (Amazon)
फ्लिपकार्ट (Flipkart)
मिंत्रा (Myntra)
जिओ मार्ट (Jio Mart)
Note: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपने सभी सप्लाई सेंटर में इस्तेमाल होने वाले सिंगल-यूज प्लास्टिक पैकेजिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है।

2. राजस्थान के किस शहर में राजस्थान का पहला सीएनजी स्टेशन शुरू किया गया है?
जयपुर
जोधपुर
धौलपुर
भरतपुर
Note: एलपीजी से सस्ती व पर्यावरण के साथ घर के लिए सुरक्षित सीएनजी को घर घर तक पहुंचाने के लिए सिंगापुर की कंपनी एजीपी (AGP) ने जोधपुर में राजस्थान का पहला सीएनजी स्टेशन शुरू किया है।

3. राज्यसभा में सदन का उपनेता किसे नियुक्त किया गया है?
मुख्तार अब्बास नकवी
पीयूष गोयल
थावरचन्द्र गहलोत
अमित शाह
Note: मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उपनेता नियुक्त किया गया है। इससे पहले उपनेता की जिम्मेदारी पीयूष गोयल के पास थी, जिन्हें पिछले दिनों राज्यसभा का नया नेता नियुक्त किया गया है।

4. पिंक प्रोटेक्शन परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?
केरल
पंजाब
राजस्थान
हरियाणा
Note: महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल पुलिस ने 'पिंक प्रोटेक्शन (Pink Protection)' नामक एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। इस परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक और निजी स्थानों तथा साइबर दुनिया में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।


5. किस राज्य का उच्च न्यायालय सभी अदालती कार्यवाही का यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने वाला देश का प्रथम उच्च न्यायालय बन गया है?
उत्तर प्रदेश
चंडीगढ़
गुजरात
राजस्थान
Note: गुजरात हाईकोर्ट ने अपनी सुनवाई का आधिकारिक रूप से यू-ट्यूब पर जीवंत प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) करना प्रारंभ कर दिया है। इस तरह गुजरात हाईकोर्ट देश का पहला ऐसा हाईकोर्ट बन गया है, जो आम जन के लिए सुनवाई का जीवंत प्रसारण कर रहा है।

6. भारत के रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने कौनसी मिश्र धातु विकसित की है?
टाइटेनियम मिश्र धातु
क्रोमोली मिश्र धातु
कोवर मिश्र धातु
टंगस्टन मिश्र धातु
Note: भारत के रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) द्वारा एक उच्च शक्ति बीटा टाइटेनियम मिश्र धातु विकसित की गई है। इस मिश्र धातु को एयरोस्पेस संरचनात्मक फोर्जिंग में अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया गया है। यह मिश्र धातु आयरन, वैनेडियम और एल्युमिनियम का मिश्रण है। इसके गुण है- लचीलापन, उच्च शक्ति, फ्रैक्चर मजबूती।

7. विंटर वोमेटिंग बग क्या है?
विषाणु
जीवाणु
कवक
प्रोटोजोवा
Note: विंटर वोमेटिंग बग एक प्रकार का विषाणु है। ब्रिटेन में नोरोवायरस यानी विंटर वोमिटिंग वायरस (Winter Vomiting Bug) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) के मुताबिक पिछले पांच सप्ताह में इस वायरस संक्रमण के 154 नए मामले सामने आ चुके हैं।

8. पेड्रो कैस्टिलो किस देश के नए राष्ट्रपति बने है?
इटली
हैती
चिली
पेरू
Note: पेड्रो कैस्टिलो पेरू के नए राष्ट्रपति बने है। उन्होंने चुनाव में दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी केलिको फुजीमोरी को हराया है।


9. 2021 में विदेशी मुद्र भण्डार में भारत का स्थान है-
9वां
5वां
7वां
6वां
Note: भारत 608.99 अरब डॉलर के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया है। भारतीय रिजर्व बैंक नियमित रूप से विदेशी मुद्रा स्वैप और रेपो बाजारों में परिचालन बढ़ाकर, नए बाजारों या उत्पादों की खोज और सोने की खरीद करके देश के मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए विभिन्न उपाय करता है। विदेशी मुद्रा भंडार ऐसी संपत्तियां हैं, जो किसी देश के केंद्रीय बैंक के पास होती हैं और इसमें मुख्य रूप से बांड, विदेशी मुद्राएं, सोना, बैंक जमा, वित्तीय संपत्ति और विशेष आहरण अधिकार शामिल होते हैं।

10. भारतीय विरासत संस्थान को किस शहर में स्थापित किया जाएगा?
बंगलुरु
मुंबई
उज्जैन
नोएडा
Note: केंद्र सरकार ने नोएडा में भारतीय विरासत संस्थान (Indian Institute of Heritage) स्थापित करने का निर्णय लिया है, इससे देश के सभी विरासत संस्थान संचालित होंगे। यह संस्थान कला, पुरातत्व, पांडुलिपि विज्ञान के इतिहास में परास्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रम प्रदान करेगा।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10