1. किस राज्य ने COVID-19 महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए "COVID-19 Affected Livelihood Support Scheme" शुरू की है?
असम
पश्चिम बंगाल
बिहार
मणिपुर
Note: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य में COVID-19 महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए COVID-19 Affected Livelihood Support Scheme लांच की है। योजना के 6,276 लाभार्थियों को 2500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1.56 करोड़ रुपये की राशि का वितरण शुभारंभ समारोह में किया गया। अब तक कुल 22,336 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें स्ट्रीट वेंडर्स से 13,651, ट्रांसपोर्ट ड्राइवरों से 4,890, वैन ड्राइवरों से 3,680 और 145 कलाकारों के आवेदन शामिल हैं।

2. किस संगठन ने 34 उपग्रहों को लांच किया है-
Telesat
Viasat
NTPC
OneWeb
Note: भारती समूह समर्थित OneWeb ने निम्न पृथ्वी की कक्षा में 34 उपग्रहों के लांच की पुष्टि की है। यह लॉन्च वनवेब के ‘फाइव टू 50’ मिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद हुआ है। इस लांच के साथ OneWeb के कुल उपग्रहों की संख्या 288 हो गयी है। ये OneWeb के 648 उपग्रह बेड़े का हिस्सा होंगे जो उच्च गति, कम विलंबता वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

3. वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक (Global Manufacturing Risk Index) 2021 में भारत का कौनसे स्थान रहा?
दूसरा
दसवां
पांचवा
सातवां
Note: वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक (Global Manufacturing Risk Index) 2021 में भारत अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए विश्व स्तर पर दूसरा सबसे अधिक मांग वाला विनिर्माण गंतव्य बन गया है। गत वर्ष जारी सूचकांक में अमेरिका दूसरे स्थान पर जबकि भारत तीसरे स्थान पर था। यह सूचकांक अमेरिका स्थित संपत्ति सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड (Cushman & Wakefield) द्वारा जारी किया जाता है। वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक, 2021 में चीन पहले स्थान पर बना हुआ है जबकि अमेरिका तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। रैंकिंग में सुधार निर्माताओं द्वारा अमेरिका और APAC क्षेत्र के देशों सहित अन्य देशों की तुलना में भारत के प्रति एक पसंदीदा विनिर्माण केंद्र के रूप में बढ़ती रुचि को दर्शाता है। यह यूरोप, अमेरिका और एशिया-प्रशांत (APAC) के 47 देशों में वैश्विक विनिर्माण की दृष्टि से सबसे फायदेमंद स्थानों का आकलन करता है।

4. विश्व आर्थिक मंच का वार्षिक सतत विकास प्रभाव शिखर सम्मेलन (World Economic Forum’s annual Sustainable Development Impact Summit) 2021 किस देश में आयोजित किया जाएगा?
दक्षिण कोरिया
भारत
ऑस्ट्रेलिया
स्विट्ज़रलैंड
Note: विश्व आर्थिक मंच का वार्षिक सतत विकास प्रभाव शिखर सम्मेलन (World Economic Forum’s annual Sustainable Development Impact Summit) 20-23 सितंबर, 2021 को जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में होगा। इस वर्ष का आयोजन समावेशी रूप से पुनर्जीवित अर्थव्यवस्थाओं पर जोर देगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा, शिखर सम्मेलन "शेपिंग ए इक्विटेबल, इनक्लूसिव एंड सस्टेनेबल रिकवरी (Shaping an Equitable, Inclusive and Sustainable Recovery)" विषय के तहत आयोजित किया जाता है।


5. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी सेफ सिटीज इंडेक्स 2021 में प्रथम स्थान पर कौनसा शहर रहा?
यांगून
बर्लिन
दिल्ली
कोपेनहैगन
Note: इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी सेफ सिटीज इंडेक्स 2021 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहैगन को 60 वैश्विक शहरों में से दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में नामित किया गया है। EIU के द्विवार्षिक सूचकांक के चौथे संस्करण में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कोपेनहैगन ने 100 में से 82.4 अंक हासिल किए, जो शहरी सुरक्षा के स्तर को मापता है। यांगून 39.5 के स्कोर के साथ सबसे कम सुरक्षित शहर के रूप में सूचकांक में सबसे नीचे है। इंडेक्स में नई दिल्ली और मुंबई को जगह मिली है. नई दिल्ली 56.1 के स्कोर के साथ 48वें स्थान पर है, जबकि मुंबई 54.4 के स्कोर के साथ 50वें स्थान पर है।

6. दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील किस देश में स्थापित किया जाएगा?
क़तर
संयुक्त अरब अमीरात
ब्रुनोई दारुस्सलाम
डेनमार्क
Note: दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील, जिसे आइन दुबई कहा जाता है, 21 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात में खोला जाएगा। आइन दुबई लंदन आई से लगभग 42.5 मीटर लंबा है। दुबई के सुरम्य क्षितिज के सुन्दर दृश्य का आनंद लेने के लिए यह आगंतुकों को 250 मीटर की ऊंचाई तक ले जाएगा। यह दुबई मरीना के पास ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित है। यह दुबई मरीना, बुर्ज अल अरब, पाम जुमेराह और बुर्ज खलीफा के दृश्य प्रदान करते हुए, अपने 48 कैप्सूल में 1,400 यात्रियों को ले जा सकता है।

7. सुजालम अभियान किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय
जल शक्ति मंत्रालय
क़ानून एवं न्याय मंत्रालय
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
Note: सुजालम अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सुजालम अभियान ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के एक भाग के रूप में शुरू किया गया 100 दिनों का अभियान है। यह योजना यह सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई थी कि पूरे गांव में सभी नए परिवारों की शौचालय तक पहुंच हो। यह अभियान भारत के सभी गांवों में अपशिष्ट जल प्रबंधन के जरिए अधिक से अधिक ODF+ गांवों का निर्माण करेगा।

8. राजस्थान ने अपना ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जिसका नाम है-
फ़िल्मीस्थान
वेबस्थान
सिनेमास्थान
चलचित्रस्थान
Note: राजस्थान के ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म का नाम सिनेमास्थान है, जिसके संस्थापक सोमेंद्र हर्ष है। OTT की शुरुआत रिफ फिल्म क्लब द्वारा की गई है। राजस्थानी भाषा पर केंद्रित यह OTT मुख्य रूप से भारत और विदेशों से शॉर्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो एल्बम, फिचर फिल्म्स, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और रीजनल फिल्मस भी प्रदान करता है। 3 महीनों में सिनेमास्थान राजस्थान आधारित कंटेंट के साथ उपलब्ध होगा।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10