1. उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम निम्न में से किस पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखने की घोषणा की है?
कल्याण सिंह
नारायण दत्त तिवारी
मुलायम सिंह यादव
विश्वनाथ प्रताप सिंह
Note: अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा। इसके साथ ही अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। कल्याण सिंह अलीगढ़ के अतरौली में ही जन्मे थे। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वहीं, केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उन्हें राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल भी बनाया गया था।

2. कौन सा हाईवे भारत का पहला इलेक्ट्रिक-व्हीकल फ्रेंडली हाईवे बन गया है?
हजीरा – प्रदीप पोर्ट हाईवे
दिल्ली -चेन्नई हाईवे
दिल्ली – चंडीगढ़ हाईवे
कन्याकुमारी -श्रीनगर हाईवे
Note: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा स्थापित सौर आधारित इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों (एसईवीसी) के नेटवर्क के साथ ही दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग देश का पहला इलेक्ट्रिक-वाहन अनुकूल राजमार्ग बन गया है। इसे भारी उद्योग मंत्रालय की योजना फेम-1 [भारत में हाइब्रिड तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और इनके विनिर्माण] के अंतर्गत स्थापित किया गया है। कर्ण लेक रिज़ॉर्ट में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन, रणनीतिक रूप से दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग के केंद्र बिंदु पर स्थित है, और इस स्टेशन में देश में चलने वाली सभी प्रकार की ई-कारों को चार्ज करने के लिए आवश्यक उपकरण लगाए गए हैं।

3. दुनिया का पहला जीवाश्म मुक्त स्टील निर्माण करने वाला देश कौनसा है?
स्वीडन
यूक्रेन
भारत
चीन
Note: स्वीडन जीवाश्म मुक्त स्टील (fossil-free steel) का निर्माण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसे ग्रीन स्टील के नाम से भी जाना जाता है। ग्रीन स्टील को HYBRIT टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है और पहली डिलीवरी Volvo AB को ट्रायल रन के रूप में की गई थी। स्टील को हाइड्रोजन ब्रेकथ्रू आयरनमेकिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बनाया गया था, जो कोयले और कोक के बजाय 100% जीवाश्म मुक्त हाइड्रोजन का उपयोग करता है। यह पहल वर्ष 2016 से प्रक्रिया में थी और पूर्ण पैमाने पर उत्पादन 2026 से शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोकिंग कोल को हाइड्रोजन से बदलने के कारण स्टील निर्माण से होने वाले उत्सर्जन में कम से कम 90% की कमी आने की उम्मीद है।

4. भारतीय तटरक्षक बल के एयर कुशन व्हीकल हैंगर का उद्घाटन किस तटवर्तीय राज्य में किया गया है?
केरल
गोवा
तमिलनाडु
ओडिशा
Note: तमिलनाडु में रामेश्वरम के पास मंडपम में पुलिस महानिदेशक डॉ. सी.सिलेंद्र बाबू ने भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक कृष्णसामी नटराजन की उपस्थिति में भारतीय तटरक्षक बल के एयर कुशन व्हीकल हैंगर का उद्घाटन किया। एसीवी हैंगर में एक रैंप है जो जमीन पर 15 मीटर और समुद्र के अंदर साढे सात मीटर तक है जिसे एसीवी की सुरक्षित लॉन्चिंग रिकवरी के लिए बनाया गया है। यह हैंगर एसीवी की सुरक्षित बर्थिंग और उसका रखरखाव कर सकता है और उसकी वहीं पर मरम्‍मत की जा सकती है।


5. ‘आनंद’ नामक एक मोबाइल ऐप किसके द्वारा लांच किया गया है?
SBI
LIC
ICICI
HDFC
Note: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने संभावित ग्राहकों को जोड़ने के लिए अपने एजेंटों और मध्यस्थों के लिए “आनंद मोबाइल ऐप” नामक एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ANANDA का अर्थ Atma Nirbhar Agents New Business Digital Application है। ANANDA नई व्यावसायिक प्रक्रियाओं के लिए कागज रहित समाधान है। यह डिजिटल एप्लिकेशन एजेंट या मध्यस्थ की मदद से पेपरलेस मॉड्यूल द्वारा बीमा पॉलिसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में मदद करेगा।

6. किस राज्य ने COVID-19 में अपने पति को खोने वाली महिलाओं की मदद के लिए “मिशन वात्सल्य” नामक एक विशेष मिशन लांच किया है?
तेलंगाना
केरल
महाराष्ट्र
गोवा
Note: महाराष्ट्र सरकार ने COVID-19 में अपने पति को खोने वाली महिलाओं की मदद करने के लिए “मिशन वात्सल्य” नामक एक विशेष मिशन लांच किया है। मिशन वात्सल्य उन महिलाओं को एक छत के नीचे कई सेवाएं और लगभग 18 लाभ प्रदान करेगा। यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब पृष्ठभूमि और वंचित वर्गों से आने वाली विधवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ विधवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इस मिशन के तहत संजय गांधी निराधार योजना और घरकुल योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को फायदा होगा। यह मिशन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।

7. राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई इसमें प्रख्यात राजस्थानी लेखक भंवरसिंह सामौर को उनकी किस कृति के लिए पुरस्कृत किया गया?
दीपशिखा
निहार
प्रथम
संस्कृति री सनातन दीठ
Note: राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई इसमें प्रख्यात राजस्थानी लेखक भंवरसिंह सामौर को उनकी "संस्कृति री सनातन दीठ" कृति के लिए पुरस्कृत किया गया।

8. किस सर्च इंजन ने भारत में अपनी समाचार वेबसाइटों को बंद कर दिया?
Google
Yahoo
Bing
Baidu
Note: याहू ने भारत में डिजिटल सामग्री का परिचालन और प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करने वाले नए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के कारण देश में अपनी समाचार वेबसाइटों को बंद कर दिया है। इसमें याहू न्यूज, याहू क्रिकेट, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और मेकर्स इंडिया शामिल हैं। भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए याहू ई-मेल और खोज सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10