1. देश का प्रथम राज्य, जहां उज्जवला योजना के तहत प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है?
हरियाणा
उत्तराखंड
गोवा
हिमाचल प्रदेश
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन का निर्धारित लक्ष्य (100%) प्राप्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का प्रथम राज्य बन गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिमाचल राज्य सरकार द्वारा “हिमाचल ग्रहणी योजना” मई 2018 में संचालित की गई थी। इस योजना के तहत हिमाचल में लाभार्थियों की संख्या 2,76,243 है।

2. किस देश में हेपेटाइटिस सी के लिए विश्व की प्रथम सस्ती दवा पंजीकृत की गई है?
मलेशिया
ब्राज़ील
फिलीपींस
इण्डोनेटिए
Note: मलेशिया सरकार द्वारा हेपेटाइटिस सी के लिए विश्व की पहली सस्ती और प्रभावी दवा का पंजीकरण किया गया है। इस दवा को Ravidasvir नाम दिया गया है. जिसे मुख्यतः जून 2021 में सोफोसबुवीर नाम की एक मौजूदा दवा के साथ उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई थी। हेपेटाइटिस सी के शुरुआती लक्षण बहुत कम होते हैं, इसलिए इसका निदान करना बहुत मुश्किल हो जाता है तथा इसे साइलेंट किलर कहा जाता है।

3. बायजूस (Byju's) ने सिंगापुर की किस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है?
पलफिश (Palfish)
टीचवे (Teachway)
टुटर (Tutor)
ग्रेट लर्निंग (Great Learning)
Note: शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायजूस (Byju's) ने सिंगापुर की ग्रेट लर्निंग (Great Learning) कंपनी का 4466 करोड़ रूपए में अधिग्रहण कर लिया है।

4. सऊदी अरब की सरकार ने भारत समेत ‘रेड लिस्ट’ में शामिल देशों के लिए कितने वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है?
3 वर्ष
4 वर्ष
5 वर्ष
2 वर्ष
Note: सऊदी अरब की सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट के मद्देनजर रेड लिस्ट में भारत सहित शामिल देशों के लिए 3 वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है। इस “रेड लिस्ट” में शामिल सूची में अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई अन्य देशों को शामिल किया हुआ है।


5. किस मंत्रालय ने हाल ही में अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल लांच किया है?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
महिला और विकास मंत्रालय
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
Note: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने 15वें स्थापना दिवस पर अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल लांच किया है, जो की विज्ञान मंत्रालय संस्थानों का एक एकीकृत डिजिटल वेब पोर्टल है। यह वेब पोर्टल पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित डेटा को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा।

6. हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से किस ग्रह के बर्फीले चंद्रमा गेनीमेड में जलवाष्प का पहला सबूत खोजा है?
बृहस्पति
बुध
शुक्र
शनि
Note: नासा के वैज्ञानिकों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा गेनीमेड में जलवाष्प का पहला सबूत खोजा है। शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की बर्फीली सतह से जल वाष्प के थर्मल पलायन की खोज की है। बृहस्पति का चंद्रमा गेनीमेड हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा और 9वा सबसे बड़ा खगोलीय पिंड है।

7. भारत और किस देश के बीच वोल्गोग्राद में संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जायेगा?
रूस
चीन
अमेरिका
जापान
Note: भारत और रूस के बीच 1 से 13 अगस्त तक वोल्गोग्राद में संयुक्त सैन्य अभ्यास “इंद्र-2021” का आयोजन किया जायेगा। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को और मजबूत व विकसित करेगा। यह सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 250 कर्मी हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास दोनों देश की सेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता और आपसी विश्वास को बढ़ाएगा।

8. गूगल की किस पैरेंट कंपनी ने एक नई रोबोटिक्स कंपनी “इंट्रिंसिक (Intrinsic)” शुरू करने की घोषणा की है?
अल्फाबेट
फिटबिट
यूट्यूब
वाय्मो
Note: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने हाल ही में एक नई रोबोटिक्स कंपनी “इंट्रिंसिक (Intrinsic)” शुरू करने की घोषणा की है, जो की रोबोट के लिए इस्तेमाल होने वाले सॉफ़्टवेयर पर केंद्रित होगी।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10