Note: ऑस्ट्रेलिया भारत को, चोरी की गई/अवैध रूप से निर्यात की गई 14 कलाकृतियां वापस करेगा। नेशनल गैलरी, ऑस्ट्रेलिया की ओर से इसकी घोषणा की गई। इनमें मूर्तियां, तस्वीरें और स्क्रॉल शामिल हैं, जिन्हें चोरी किया गया है या फिर लूटा गया है। यह कलेक्शन बड़े पैमाने पर धार्मिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों से बना है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। खास बात यह है कि इनमें कुछ 12वीं शताब्दी के भी हैं। दरअसल यह सामग्री भारतीय तस्कर सुभाष कपूर के जरिए ली गई। ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी ने कपूर के माध्यम से प्राप्त कई अन्य सामग्रियों को पहले ही वापस कर दिया है, जिसमें भगवान शिव की 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कांस्य प्रतिमा भी शामिल है। इसे तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराया गया था।