1. हाल ही में केंद्र सरकार ने मछली पालक किसानों के लिए कौन सा मोबाइल एप्प पेश किया है?
मत्स्य ज्ञान
मत्स्य विज्ञान
मत्स्य विवधता
मत्स्य सेतु
Note: हाल ही में केंद्र सरकार ने मछली पालक किसानों के लिए देश के जलकृषकों के लिए नवीनतम स्वच्छ जल कृषि प्रौद्योगिकियों का प्रसार करने के उद्देश्य से “मत्स्य सेतु” मोबाइल एप्प पेश किया है। इस एप्प के द्वारा किसानों को स्वच्छ जल में मछली पालन के तौर तरीकों को लेकर आधुनिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने कैबिनेट विस्तार से पहले कौन सा नया मंत्रालय बनाया है?
स्वयंसेवी मंत्रालय
सुरक्षा जांच
आत्मनिर्भर मंत्रालय
सहकारिता मंत्रालय
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने कैबिनेट विस्तार से पहले मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन नया मंत्रालय बनाया है। इस मंत्रालय के जरिए अपने मोदी सरकार “सहकार से समृद्धि” के विजन को साकार करेगी। यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।

3. जैसलमेर के कोनाई गांव में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु एक अनूठा बालिका विद्यालय खोला गया है, उस विद्यालय का नाम जैसलमेर की किस राजकुमारी के नाम पर रखा गया है?
उमा दे
मूमल
मारुवण
रत्नावती
Note: जैसलमेर के कोनाई गांव में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु राजकुमारी रत्नावती गर्ल्स स्कूल खोला गया है। इस स्कूल को राजपरिवार के सदस्य चैतन्य सिंह तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाले मानवेन्द्र सिंह ने मिलकर बनवाया है। यह स्कूल लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने के लिहाज से बनवाया गया है। इस स्कूल को न्यूयॉर्क के आर्किटेक्ट डायरला केलॉग ने डिज़ाइन किया है।

4. जोधपुर की किस महिला को 'रियल शेरनी ऑफ इण्डिया' का टाइटल मिला है?
डॉ. कृति भारती
डॉ. अनुला मौर्य
डॉ. हिमा अवस्थी
डॉ. विद्या भारती
Note: अमेजन प्राइम वीडियो ने देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक व आमूलचूल बदलाव लाने का कार्य करने वाली नौ महिलाओं को रियल लाइफ शेरनी ऑफ इंडिया टाइटल से स्पेशल फीचर किया। जिसमें बीबीसी 100 प्रेरणा दायक महिलाओं में शामिल हो चुकी सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती को बाल विवाह रोकथाम व निरस्त की साहसिक मुहिम के लिए रियल लाइफ शेरनी ऑफ इंडिया के टाइटल से नवाजा गया।


5. हाल ही में महिला क्रिकेट के सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी कौन है?
शेफाली वर्मा
राधा यादव
मिताली राज
पूनम यादव
Note: शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरते ही सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाली सबसे युवा भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं है।

6. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कितने राज्यों के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किये हैं?
7
9
6
8
Note: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों के लिए नए राजयपाल नियुक्त किए है। ये निम्न प्रकार है- 1. थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, 2. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, 3. मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल, 4. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल, 5. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, 6. सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, 7. रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल, 8. बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल।

7. किस ई कॉमर्स कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी भुगतान को डिजिटाइज करने के लिए PhonePe के साथ साझेदारी की है?
अमेजन(Amazon)
एप्पल(Apple)
फ्लिप्कार्ट(Flipkart)
मिंत्रा(Myntra)
Note: PhonePe ने कैश ऑन डिलीवरी भुगतान को डिजिटाइज करने के लिए कॉन्टैक्टलेस ‘स्कैन एंड पे’ लॉन्च किया है। इसके लिए PhonePe ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट(Flipkart) के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

8. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने संविधान के किस अनुछेद के तहत विधान परिषद बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है?
अनुच्छेद 136
अनुच्छेद 124
अनुच्छेद 169
अनुच्छेद 185
Note: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हाल ही में संविधान के अनुछेद 169 के तहत विधान परिषद बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। विधान परिषद के निर्माण के लिए 6 जुलाई, 2021 को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया।


9. ब्लैक फंगस के बाद भारत के किस राज्य में “बोन डेथ” नाम की बीमारी का पहला मामला सामने आया है?
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
बिहार
पंजाब
Note: महाराष्ट्र राज्य में हाल ही में “बोन डेथ(एवैस्कुलर नेक्रोसिस)” नाम की बीमारी का पहला मामला सामने आया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लैक फंगस और एवैस्कुलर नेक्रोसिस के मामलों की प्रमुख वजह स्टेरॉयड्स को बताया जा रहा है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में 40 साल की उम्र से कम के तीन मरीजों का इलाज किया गया।

10. निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में क्षुद्रग्रह 162173 रयुगु का पहला नमूना प्राप्त किया है?
ASA
BSA
ISRO
NASA
Note: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के हायाबुसा 2 अंतरिक्ष यान द्वारा दिसंबर 2020 में पृथ्वी पर क्षुद्रग्रह 162173 रयुगु से लाये गये नमूने को प्राप्त किया है। इसे 1999 JU3 के रूप में नामित किया गया है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10