1. भारत में संस्कृत सप्ताह कब मनाया जा रहा है?
अगस्त 18-24
अगस्त 19-25
अगस्त 20-26
अगस्त 21-27
Note: 19 अगस्त से 25 अगस्त 2021 तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस प्राचीन भाषा को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। विश्व संस्कृत दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो प्राचीन भारतीय भाषा संस्कृत पर केंद्रित है। यह दिन संस्कृत के पुनरुद्धार और रखरखाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। श्रावणी पूर्णिमा, जिसे रक्षा बंधन भी कहा जाता है, ऋषियों की याद और पूजा के साथ-साथ उनके समर्पण के लिए पूजा का त्योहार है। इस दिन, वेदों के अध्ययन से पहले एक पवित्र धागा पहना जाता है। पवित्र धागा पहनने के समारोह को उपनयन या उपकर्म संस्कार कहा जाता है। इस अवसर पर पुजारी यजमानों को रक्षा सूत्र भी बांधते हैं।

2. हाल ही में ‘ऑल वूमेन ट्राई-सर्विसेज माउंटेनियरिंग टीम’ ने माउंट मनिरंग पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। यह पर्वत किस राज्य में स्थित है?
हिमाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश
उत्तराखंड
सिक्किम
Note: एक 'ऑल वुमन ट्राई-सर्विसेज माउंटेनियरिंग टीम (All Women Tri-Services Mountaineering Team)' ने 15 अगस्त, 2021 को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में माउंट मणिरंग (21,625 फीट) को सफलतापूर्वक फतह किया और स्वतंत्रता के 75 साल के प्रतीक 'आजादी का अमृत महोत्सव' के लिए स्मारक गतिविधियों के एक भाग के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 15 सदस्यीय अभियान दल को भारतीय वायु सेना द्वारा 01 अगस्त, 2021 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। टीम का नेतृत्व भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर भावना मेहरा ने किया।

3. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अपूर्व चंद्र
कमल सचदेवा
मोहन अग्रवाल
राहुल त्यागी
Note: श्री अपूर्व चंद्र को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वे 1988 बैच के महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। श्री अपूर्व चंद्र इस समय श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे पिछले एक साल से अधिक समय से सूचना एवं प्रसारण सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

4. विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किस देश द्वारा किया जा रहा है?
केन्या
दक्षिण कोरिया
ऑस्ट्रेलिया
रूस
Note: केन्या की राजधानी नैरोबी में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शैली सिंह ने लॉन्ग जंप इवेंट का सिल्वर मेडल जीत लिया है। शैली सिर्फ 1 सेंटीमीटर के फासले से गोल्ड जीतने से चूक गईं। शैली भारत की स्टार लॉन्ग जंपर रहीं अंजू बॉबी जॉर्ज की बेंगलुरु में मौजूद एकेडमी में ट्रेनिंग करती हैं। नए जूनियल लेवल पर नए नेशनल रिकॉर्ड 6.59 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। शैली इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय एथलीट बन गई हैं। शैली से पहले इस बार अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत की मिक्स्ड रिले टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उसके बाद अमित खत्री ने 10 किलोमीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।


5. किस शहर में भारत के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किये जाने की घोषणा की गयी है?
मुंबई
दिल्ली
चेन्नई
कोलकाता
Note: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस में भारत के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन करेंगे। जिसकी 20 मीटर से अधिक लंबी संरचना है और इसे लगभग 1 किमी के दायरे में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थापित किया जाएगा। इस टॉवर को 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।

6. भारत की किस कार निर्माता कंपनी पर कॉम्पिटिशन कमीशन ने 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
मारुति सुजुकी
हुंडई
टोयोटा
टाटा
Note: भारत की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पर रीसेल की जाने वाली कारों की कीमत पर डिस्काउंट कंट्रोल पॉलिसी लगाने की वजह से कॉम्पिटिशन कमीशन ने 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसे कॉम्पिटिशन कमीशन ने एंटी कॉम्प्टीटिव बिहेवियर मानते हुए कंपनी पर यह जुर्माना लगाया गया है।

7. निम्न में से किस मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून के मौसम में खरीफ फसलों के क्षेत्र में कमी आई है?
शिक्षा मंत्रालय
मौसम विभाग
खेल मंत्रालय
कृषि मंत्रालय
Note: कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून के मौसम में खरीफ फसलों के क्षेत्र में कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, मानसून के मौसम में 1,043.87 लाख हेक्टेयर में 1.55% की गिरावट देखी गई है, जबकि वर्ष 2020 में खरीफ फसलों का कुल क्षेत्रफल समान अवधि के लिए 1,060.37 लाख हेक्टेयर था।

8. अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की किस महिला खिलाडी ने लंबी कूद में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है?
शैली सिंह
सुमन सिंह
उर्मिला सिंह
संजना सिंह
Note: अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 17 वर्षीय महिला खिलाडी शैली सिंह ने इतिहास रचते हुए लंबी कूद में 6.59 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता है। वे इस चैंपियनशिप के इतिहास में लंबी कूद में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10