1. COVID-19 के लिए RAT (रैपिड एंटीजन टेस्ट) किट किस संस्थान द्वारा तैयार की गई है?
IIT खड़गपुर
IIT गुवाहाटी
IIT दिल्ली
IIT मुंबई
Note: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने COVID-19 के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) किट लॉन्च की। यह पहली पूरी तरह से स्वदेशी रैपिड एंटीजन टेस्ट किट है, और इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है। COVID-19 के लिए IIT दिल्ली की COVID परीक्षण की यह किट पांच मिनट के भीतर परिणाम देती है।

2. राजस्थान के उत्तर पश्चिम रेलवे के किस मंडल के द्वारा रेल म्यूजियम की शुरुआत की गई है?
जोधपुर
अजमेर
जयपुर
बीकानेर
Note: राजस्थान के उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के द्वारा रेल म्यूजियम की शुरुआत की गई है। अजमेर का यह रेल म्यूजियम "रेल म्यूजियम ऑन वॉल्स" शहरी विकास मंत्रालय की ‘हृदय’ योजना के तहत वित्तपोषित है। यह 15,795 वर्ग मीटर परिसर में फैला है। यह म्यूजियम अजमेर के अलवर गेट पर स्थित है।

3. प्रथम भारतीय जो ऑस्ट्रेलिया में बतौर जज नियुक्त हुए है-
वनिता गुप्ता
महमूद जमाल
पलबिंदर कौर शेरगिल
प्रदीप सिंह टिवाना
Note: जालंधर के कोट कलां गांव के प्रदीप सिंह टिवाना ऑस्ट्रेलिया में जज नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की कंट्री कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है।

4. रिलायंस जियो ने किस के साथ साझेदारी कर के 5G फोन बनाया है?
माइक्रोसॉफ्ट
गूगल
एप्पल
अमेजन
Note: रिलायंस जियो ने गूगल के साथ क्लाउड साझेदारी कर 5G फ़ोन बनाया है।


5. चीन ने भारत के किस राज्य के निकट अपनी पहली बुलेट ट्रेन का संचालन किया?
अरूणाचल प्रदेश
उत्तराखंड
लद्दाख
सिक्किम
Note: चीन ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा और अरुणाचल प्रदेश के निकट तिब्बती सीमावर्ती शहर निंगची को जोड़ने वाली पूरी तरह से विद्युतीकृत बुलेट ट्रेन का संचालन किया।

6. DRDO ने कहाँ सबसोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' का सफल परीक्षण किया है?
राजस्थान
कर्नाटक
ओडिशा
आंध्र प्रदेश
Note: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) सबसोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' के विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 25 जून को ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में यह परीक्षण किया गया।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10