1. निम्न में से कौन सा देश समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला पश्चिमी यूरोप के अंतिम देशों में से एक बन गया है?
इंग्लैंड
जापान
स्विट्जरलैंड
मालदीव
Note: स्विट्जरलैंड में हाल ही में मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी है। इसके साथ ही स्विट्जरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला पश्चिमी यूरोप के अंतिम देशों में से एक बन गया है। साथ ही सरकार ने समलैंगिक जोड़ों को बच्चे गोद लेने की भी अनुमति दी है।

2. भारत का कौन सा राज्य पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा?
लद्दाख
महाराष्ट्र
ओडिशा
उत्तराखंड
Note: ओडिशा राज्य 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाले पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की हाल ही में हॉकी इंडिया ने राज्य सरकार से दो महीने में होने वाले पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए समर्थन देने के लिए संपर्क किया था।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस मिशन के तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लांच किया है?
स्वामित्व मिशन
आत्मनिर्भर भारत मिशन
पायलट प्रोजेक्ट नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन
जिज्ञासा मिशन
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पायलट प्रोजेक्ट नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लांच किया है। यह मिशन अभी वर्तमान में 6 केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट चरण में लागू किया जायेगा।

4. इनमे से किस आईआईटी संस्थान ने क्वांटम टेक्नोलॉजीज पर एक “उत्कृष्टता केंद्र (CoE) की स्थापना की है?
आईआईटी कानपूर
आईआईटी खडगपुर
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी रोपड़
Note: आईआईटी दिल्ली ने हाल ही में अनुसंधान गतिविधियों का संचालन करने के उद्देश्य से क्वांटम टेक्नोलॉजीज पर एक “उत्कृष्टता केंद्र (CoE) की स्थापना की है जो की इस आईआईटी में की जा रही गतिविधियों में तालमेल और सामंजस्य लाएगा।


5. भारत सरकार ने किस तारीख को ड्रोन संचालन के लिए भारत के हवाई क्षेत्र का नक्शा जारी किया है?
28 सितंबर 2021
14 सितंबर 2021
24 सितंबर 2021
12 सितंबर 2021
Note: भारत सरकार ने 24 सितंबर 2021 को ड्रोन संचालन के लिए भारत के हवाई क्षेत्र का नक्शा जारी किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नक्शा DGCA के डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म http://digitalsky.dgca.gov.in/home पर उपलब्ध है। ड्रोन अर्थव्यवस्था के लगभग सभी क्षेत्रों को भारी लाभ प्रदान करते हैं। इनमें खनन, कृषि, निगरानी, बुनियादी ढांचा, परिवहन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, रक्षा, भू-स्थानिक मानचित्रण और कानून प्रवर्तन शामिल हैं।

6. गुजरात विधानसभा की पहली महिला स्पीकर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
मीनाक्षी लेखी
प्रज्ञा ठाकुर
किरण खेर
निमाबेन आचार्य
Note: भाजपा की वरिष्ठ विधायक डॉ नीमाबेन आचार्य को गुजरात विधानसभा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वे गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले नए राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

7. संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी निम्न में से किसको प्रदान की गयी है?
प्रमोद सचदेवा
मनोज अग्रवाल
पूर्णिमा तिवारी
कोमल तिवारी
Note: संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी पूर्णिमा तिवारी को प्रदान की गयी है। 16वीं वार्षिक यूएन इंटरनेट गवर्नेंस फोरम बैठक का आयोजन पोलैंड सरकार की अध्यक्षता में 6 से 10 दिसंबर तक केटोवाइस में किया जाएगा। इसका विषय- इंटरनेट यूनाइटेड होगा। पूर्णिमा तिवारी उन 30 एंबैसडर्स में से एक हैं, जिन्हें 193 देशों के आवेदकों में से चुना गया है।

8. भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India) ने अपने नए प्रकाशन प्लांट डिस्कवरी, 2020 में देश की वनस्पतियों में कितने नई प्रजातियाँ जोड़ी हैं?
117
267
367
407
Note: भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने अपने नए प्रकाशन प्लांट डिस्कवरी, 2020 में देश की वनस्पतियों में 267 नई प्रजातियाँ जोड़ी हैं। इससे पहले जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने वर्ष 2030 तक प्रकृति का प्रबंधन करने के लिये विभिन्न स्रोतों से विकासशील देशों को अतिरिक्त 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने की मांग की थी।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10