राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 6 माह में करीब 13 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके तहत सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक राजस्थान में 9 प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर के लगभग 50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें सात परीक्षाएं इसी साल दिसंबर तक जबकि दो परीक्षाएं अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने का युवाओं ने भी स्वागत किया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले लंबे समय से परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं हुआ था। जिससे अभ्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में थे। लेकिन अब जब एक साथ 9 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है, तो अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। इनमें 4 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल तारीख के साथ जारी किया है। जबकि 5 की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। सात अलग-अलग विभागों के लिए हो रही भर्ती के लिए कुल 9 परीक्षाएं होंगी। इनमें से ग्राम सेवक और ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती दो चरणों में परीक्षा से होगी। इसी तरह कृषि अभियंता की सिविल और कृषि अभियांत्रिकी परीक्षा दो अलग-अलग चरणों में होगी।

आरएएस की तर्ज पर होगी वीडीओ की भर्ती
कर्मचारी चयन बोर्ड ने 3896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती निकाली है जिसमें टीएसपी के 3222 और टीएसपी के 674 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती आरएएस की तर्ज पर होगी। प्री के अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे। 15 गुणा अधिक अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए पात्र घोषित किया जाएगा।

यह रहेगा कैलेंडर
– 12 सितंबर – कृषि अभियंता सिविल डिग्री संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020
– 18 सितंबर – कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2021
– 23-24 अक्टूबर – पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2019
– 29, 30 और 31 अक्टूबर- लिपिक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 (फेज-2)
– दिसंबर 2021 – संगणक भर्ती परीक्षा 2021
– दिसंबर 2021 – सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन सीधी भर्ती परीक्षा 2021
– दिसंबर 2021 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक)
– फरवरी 2022 – कृषि अभियंता (कृषि अभियांत्रिकी) सीधी भर्ती परीक्षा-2021
– फरवरी 2022 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2021 (मुख्य)

 

इन पदों पर निकली हैं इतनी भर्तियां
– ग्राम विकास अधिकारी 3896 पद
– संगणक भर्ती परीक्षा के 250 पद
– असिस्टेंट फायर ऑफिसर 29 पद
– फायरमैन के 600 पद
– शीघ्र लिपिक संयुक्त सीधी भर्ती के 1085 पद
– कृषि पर्यवेक्षक के 882 पद
– पटवारी भर्ती 5378 पद
– कृषि अभियंता सिविल और अभियांत्रिकी के 1054 पद

 




भारत GK के प्रश्न

राजस्थान GK के प्रश्न

Other GK Category